मदर एथीना स्कूल में ‘वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे’ पर वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया

WhatsApp-Image-2023-10-16-at-5.04.59-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में आज ‘वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे’ के अवसर पर आज विद्यार्थियों को आकस्मिक उपचार हेतु दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी प्रदान करने के लिए एक वृहद कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जिले के राजकीय मेडीकल कॉलेज से मुख्यतया पाँच डाक्टरों क्रमशः डॉ0 समरीन, डॉ0 अनुराधा, डॉ0 रोजी, डॉ0 सौरभ एवं डॉ0 सौरभ सिंह को आमंत्रित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी व्यक्ति के अचानक बेहोश हो जाने पर, हृदय गति रूक जाने की अवस्था में उसकी छाती पर किस प्रकार दबाव डालने एवं मुँह द्वारा श्वास देने की प्रक्रिया दोहराते हुए उसको अस्पताल तक पहुँचाकर उसकी जान बचाने का प्रयास करना है। इसके अतिरिक्त अन्य छोटी-मोटी चोट लगने तथा हड्डी आदि टूटने पर क्या प्राथमिक उपचार द्वारा सहायता दी जा सकती है इसके बारे में भी महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त प्रार्थना-सभा में शिक्षिका जेनीफर मैसी द्वारा ‘वर्ल्ड एनेस्थीसिया डे’ के विषय में विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हम हमारे विद्यार्थियों को प्रत्येक आकस्मिक आपदा एवं आवश्यकता हेतु तत्पर रहते हुए उनका समाधान करने की क्षमता को विकसित करने के लिए उन्हें हर वह ज्ञान प्रदान कराना चाहते है जिसकी उन्हें आवश्यकता है। अतएव इसी क्रम में हम ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन करते रहते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights