कैबिनेट मंत्री ने एक करोड़ 5  लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

7f0cdd38-b2fa-4a00-ac63-d0bcae01d677
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के सैनिक नगर अवधपुरी अलबतिया क्षेत्र में एक करोड़ 5 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सैनिक नगर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का पुष्प वर्षा कर क्षेत्रीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय गणमान्य लोग और पार्षदों की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री ने विधि विधान के साथ नारियल फोड़ कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सैनिक नगर अवधपुरी आदि क्षेत्र में सीसी रोड नाली बनने से बरसों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है। इस मौके पर क्षेत्रीय गणमान्य लोगों द्वारा कैबिनेट मंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। लोकार्पण के मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा विधानसभा क्षेत्र की नाली, सड़क, खरंजे के साथ आगरा की बरसों पुरानी जल समस्या के समाधान के लिए गंगाजल लाकर घर-घर गंगाजल पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में आगरा के समुचित विकास के लिए कई योजनाएं धरातल पर चल रही हैं आगामी वर्ष तक आगरा के लोगों को मेट्रो की सुविधा का लाभ मिलेगा अब एसएन मेडिकल कॉलेज में बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए दिल्ली नहीं दौड़ना पड़ेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा पहले की सरकार में जाति और समाज देखकर विकास कार्य कराए जाते थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से विकास कार्य हो रहे हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विकास कार्यों के शुभारंभ से पूर्व कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लिया। सीसी रोड नाली और अन्य विकास कार्यों में लगी सामग्री के गुणवत्ता को जाना और कार्यदाई संस्था से गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इनकी रही मौजूदगी विकास कार्य शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय , डॉ अलौकिक उपाध्याय , वरिष्ठ भाजपा नेता के के भारद्वाज, अध्यक्षता जुगल सिंह पहलवान, भगवान सिंह शर्मा ,मंडल अध्यक्ष प्रदीप उप्रेती, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रताप, पार्षद रवि दिवाकर ,गुड्डू मेनन ,क्षेत्रीय पार्षद मीनाक्षी वर्मा ,राधा मनवानी, अखिलेश कुलश्रेष्ठ, संतोषी लाल वर्मा, कन्हैयालाल कुशवाहा, मुनेश परमार, धर्मेंद्र धाकड़ वीरेंद्र इंदौलिया,देवेश पचौरी,बबलू चाहर, रितेश शुक्ला, प्रमोद शर्मा ,राम भजन, आकाशदीप,योगेंद्र कश्यप,मुकेश कुशवाह, सुनील करमचंदानी आदि प्रमुख सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights