बी0आई0एम0टी0 कॉलेज में अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया,विभिन्न कार्यक्रम हुए

WhatsApp-Image-2023-10-11-at-7.56.37-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बी0आई0एम0टी0 कॉलेज परिसर में अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी सीमा द्वारा मॉं सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज निदेशक अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंघल, विकास आहूजा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि सीमा द्वारा डायल 1090 महिला अपराध के अपराध, शिकायत, सहायता हेतु छात्राओं को समझाया गया उन्होंने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों को जानने व उन्हें समानता का अधिकार दिलाने के लिए जागरूक किया। गर्ल्स चाइल्ड एजूकेशन, करियर और हैल्थ सहित कई विषयों पर चर्चा की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

निदेशक अक्षज रस्तोगी ने महिलाओं की शिक्षा पर बात की और बताया कि आज महिलायें उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर हो रही हैं। हर क्षेत्र में महिलायें आगे बढ़ रही हैं। हाल ही में हुए चन्द्रयान-2 के स्पेस कार्यक्रमों में महिलाओं की मुख्य भूमिका रही है। जिसमें ऋतु करिघाल हमारे लखनऊ से हैं। डायरेक्टर आशीष सिंघल ने साइबर क्राइम व उससे होने वाली हानि व उसके बचाव के बार में बताया। ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा हेतु उ0प्र0 पुलिस का पोर्टल के बारे में जानकारी दी। डायरेक्टर विकास आहूजा ने महिलाओं के सम्मान देने और समाज में उनके प्रति अच्छे व्यवहार के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कॉलेज नियन्त्रक सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव के साथ-साथ समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights