रात में सोने से पहले पिएं ये 6 तरह की हर्बल टी

30
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। कई बार रात में ठीक से न सोने की वजह से आप पूरे दिन थकान और आलस महसूस करते हैं, जिससे किसी भी काम में मन नहीं लगता है। नींद की कमी से कमजोर याददाश्त, चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण नजर आते हैं। अनिद्रा के कारण दिमाग भी सही तरीके से काम नहीं करता है। कई बार थकान के बाद भी सोने में कठिनाई होती है। अगर आप भी रात में चैन की नींद नहीं सो पाते हैं, हर्बल टी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। तो आइए जानते हैं रात में सोने से पहले कौन-सी चाय फायदेमंद साबित हो सकती है। कैमोमाइल टी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। अगर आप चैन की नींद सोना चाहते हैं, तो सोने से पहले कैमोमाइल टी पिएं, इससे तनाव की समस्या दूर होती है। कैमोमाइल टी में मौजूद एपिजेनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट नींद की समस्या को दूर करने में मदद करती है। लैंवेंडर के अर्क के इस्तेमाल से आप चाय बना सकते हैं। यह फूल पोषक तत्वों का खजाना है। अगर आप भी अनिद्रा से परेशान हैं, रात में सोने से पहले लैवेंडर की चाय जरूर पिएं। इसे पीने से आपको और कई फायदे मिल सकते हैं। अश्वगंधा में औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह अच्छी नींद के लिए कारगर है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टीरियल और कई गुण पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार है, इसकी चाय पीने से रात में अच्छी नींद आती है। पोषक तत्वों से भरपूर पुदीना  की पत्तियां नींद की समस्या को दूर करने में कारगर मानी जाती है। अगर आप पुदीने की चाय रोजाना पीते हैं, तो अनिद्रा की समस्या से राहत पा सकते हैं। पुदीना के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत करने में मददगार है। दालचीनी में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, कॉपर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ नींद में भी मदद कर सकती है। अच्छी नींद के लिए रोजाना रात में सोने से पहले दालचीनी की चाय पी सकते हैं। रात में सुकून भरी नींद सोना चाहते हैं, तो सौफ की चाय कारगर साबित हो सकती है। इसे पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights