ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल उझानी में गांधी व शास्त्री को उनकी जयंती पर याद किया गया

WhatsApp-Image-2023-10-02-at-8.17.49-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर उन्हें याद किया। जहाँ महात्मा गांधी सत्य व अहिंसा के पुजारी थे, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ईमानदारी व उच्च आदर्शो के प्रतीक थे। दोनों महान विभूतियों की जयंती पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा व शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0 सिंह उपस्थित थे। तत्पश्चात् राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने बाद राष्ट्रगान हुआ। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आर्येन्द्र मिश्रा ने अपनी ओजस्वी आवाज में नारे लगाए। शुभांगिनी अरोरा व उनकी टीम ने ’रघुपति राघव राजा राम’ भजन प्रस्तुत किया। गीता मिश्रा ने अपने भाषण में कविता का पाठ देकर उसे ओजस्वी बना दिया। आपने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री दोनों के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। अपने प्राचीन भारत की शौर्य गाथा व स्वच्छ भारत अभियान का भी जिक्र किया। कक्षा 3 की छात्रा स्वर्णकर्णिका ने अंग्रेजी में अपना भाषण दिया तथा महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। शुभांगिनी अरोरा व उनकी टीम ने एक बंगाली राष्ट्र भक्ति गीत ’धोनो धान्ये पुष्पे मोरा’ की मार्मिक प्रस्तुती दी गई । उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन की घटनाओं पर प्रकाश डाला तथा परीक्षा विभाग के रजनीश आजाद, रोमिल गुलाटी, लवनीश साह व रश्मि सिंह ने भी लाल बहादुर शास्त्री से जुड़े प्रेरक प्रंसग प्रस्तुत किए। अंशु वर्मा व नविता गुप्ता ने ’एक सपना सजोया बापू’ ने गाना की सुंदर प्रस्तुति दी। रोमिल गुलाटी ने लाल बहादुर शास्त्री पर कविता का वाचन किया। सागर सक्सेना ने अपनी मधुर वाणी में ’हम उस देश के वासी है, जिस देश में गंगा बहती है’ की मार्मिक अभिव्यक्ति दी। इस गीत को सुनकर सभी झूम उठे। विद्यालय के शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0 सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में दोनों महापुरुषों के बारे में जिक्र किया। आपने कहा कि शास्त्री ने अपने निश्छल, निष्कपट व्यवहार से संसार में उच्च स्थान ग्रहण किया। महात्मा गांधी के बारे में आपने कहा कि उनके विचार आज भी प्रेरणा के स्त्रोत है। भावी पीढ़ी के लिए उनके विचारों पर चलना बहुत आवश्यक है।

आपने कहा कि महात्मा गाँधी का कहना था कि हमारा लक्ष्य शांति है तथा शांति के माध्यम से ही उसे प्राप्त करना है। विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने कहा कि हमें दोनों महापुरूषों के विचारों से अवगत होकर, नई पीढ़ी तक पहुचाएँ ताकि वे भी सादा जीवन, उच्च विचार व अहिंसा के पाठ को पढ़ सके। गांधी के स्वच्छता अभियान व स्वदेशी के विचारों से विद्यार्थियों को अवगत कराना है। उन्होंने विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास में अध्यापक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट ने प्रबंध तंत्र व सभी को महापुरुषों के जन्म दिन की बधाई दी। आपने कहा कि हम शिक्षक ही छात्र के रोल मॉडल है। हमें विद्यार्थियों को वह आकार देनी है जिससे वे हर क्षेत्र में अग्रणी रहें तथा अपने अध्यापक को याद रखें। हमें उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाना है। आज के कार्यक्रम के संचालक इफ्तिखार हुसैन थे। कला व क्राफ्ट विभाग की रचना यादव, मनोज सक्सेना अंकिता सिंह का योगदान रहा। इस अवसर पर विवेक सिंह, मि0 चांद मोहम्मद, बृजेश यादव सुनील गोयल का भी योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights