बी आई एम टी में गांधी और शस्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई, स्वच्छ्ता कार्यक्रम हुआ

WhatsApp-Image-2023-10-02-at-8.25.30-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बी0आई0एम0टी0 कॉलेज परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा चलाये जा रहे भारत स्वच्छ अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज निदेशक आशीष सिंघल, अक्षज रस्तोगी व विकास आहूजा द्वारा महात्मा गाधी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पण करके किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबन्धक आशीष सिंघल, कन्ट्रोलर सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, प्रवक्तागण एवं छात्र-छात्राओं द्वारा झाड़ू लेकर आस-पास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं सहित कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं ने भी भिन्न-भिन्न प्रकार से कूड़ा-करकट साफ कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया और गांव के लोगों को जागरूक भी किया कि हमें अपने आस-पास गंदगी नहीं रखनी चाहिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदगी से फैलने वाली बीमारियों व उससे होने वाले नुकसान व बचाव के बारे में भी बताया। इस अवसर पर कॉलेज कैम्पस में एक सेमीनार का भी आयोजन किया गया। जिसमें रा0से0यो0 के छात्र-छात्राओं सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रकार के चित्र, स्लोगन, भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में गरिमा, कार्तिकेय पटेल, कौशिकी तोमर, नीति सक्सेना, अमन सामी, आर्ची रस्तोगी आदि छात्र-छात्राओं ने भाग किया।

जिन छात्र-छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया उन्हें सम्मानित किया गया। निदेशक आशीष सिंघल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि गंदगी एक दीमक है इस पर यदि प्रतिदिन ध्यान नहीं दिया गया तो एक बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। हमें अपने आस-पास, घर आदि की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए यदि हम अपने आस-पास गंदगी रखेंगे साफ-सफाई नहीं करेंगें तो कई प्रकार की बीमारियॉं हो सकती हैं। इस अवसर पर कॉलेज कन्ट्रोलर सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव के साथ-साथ नीतू सिंह, श्रेयसी मिश्रा, खुशबू शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, नवनीत यादव, अरविन्द गुप्ता, सौरभ सक्सेना, गौरव गुप्ता, दीपेश कुमार व मीडिया प्रभारी पवन दीक्षित के साथ अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights