बदायूँ। शहर के बी आर बी माडल स्कूल में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनके जन्म दिवस पर याद किया गया l सर्वप्रथम राष्ट्र ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान गाकर ध्वज को सलामी दी गई। उसके बाद महात्मा गांधी तथा शास्त्री जी की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पण कर माल्यार्पण किया गया l इस अवसर पर हिन्दी प्रवक्ता घनेन्द्र घन, राजीव भारद्वाज ने गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन पहलू पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह भारत माँ के ये दोनों सपूतों ने भारत माँ को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवा कर किस तरह अपनी जान को न्यौछावर कर दिया था l श्र घन ने ओजपूर्ण पंक्तियों से पूरा वातावरण देश भक्तिमय हो गया था l इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार व प्रबंधन समिति उपस्थित रहे l