वेजिटेरियन फूड्स से भी बना सकते हैं अच्छी-खासी मसल्स

4521-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अक्टूबर का महीना शुद्ध शाकाहारियों को समर्पित है। हर साल 1 अक्टूबर को वर्ल्ड वेजिटेरयन डे मनाया जाता है। जिसका मकसद शाकाहारी भोजन को बढ़ावा देना है। ज्यादातर लोगों की सोच होती है कि वेजिटेरियन डाइट बस पेट भरने का काम करते हैं। इनसे बॉडी के लिए जरूरी न्यूट्रिशन मिल पाना थोड़ा मुश्किल होता है और मसल्स बनाने की बात तो और भी दूर है, लेकिन ऐसा नहीं है। वेजिटेरियन फूड्स में ऐसे कई सारे ऑप्शन हैं, जिन्हें सही मात्रा में और सही तरीके से खाया जाए, तो इससे दुबलेपन की समस्या दूर की जा सकती है क्योंकि ये तेजी से मसल्स बिल्डिंग का काम करते हैं। साथ ही इससे सेहत को और भी कई दूसरे फायदे होते हैं। दालें हमारी भारतीय खानपान का बहुत ही जरूरी हिस्सा होती हैं। इन्हें नियमित तौर पर खाने में शामिल करना कई तरह से फायदेमंद है। अरहर, मसूर, मूंग, उड़द इन सारी दालों में अच्छी-खासी मात्रा में प्रोटीन होता है। जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और साथ ही प्रोटीन मसल्स बनाने में मददगार होता है। ग्रीक योगर्ट में नॉर्मल दही की तुलना में ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है। इसमें पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने वाले प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं। इसे खाने से मसल्स बनाने में भी मदद मिलती है। काबुली चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। इन चनों में विटामिन ए, ई, सी, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम और आयरन जैसे कई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। इन्हें खाने का सबसे अच्छा तरीका है रातभर भिगोए फिर सुबह उबालकर खाएं। वैसे हमस के रूप में भी इनका सेवन फायदेमंद है। मसल्स बिल्डिंग के लिए वेजिटेरियन ऑप्शन में पनीर भी बहुत ही हेल्दी है। प्रोटीन रिच पनीर मसल्स बिल्डिंग का बहुत ही अच्छा और असरदार फूड है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights