मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दिलीप जोशी ने लिया ब्रेक

September 30, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी विवादों में है। इस सीरियल को टेलीकास्ट होते हुए 14 साल हो गए हैं और अब तक इस शो को कई कलाकारों ने छोड़ा है। दिशा वकानी के साथ-साथ इस शो को शैलेश लोढ़ा, नेहा मेहता, भव्य गांधी समेत कई सितारों ने अलविदा कहा है, लेकिन अब मेकर्स को दिलीप जोशी ने भी झटका दे दिया। दिशा वकानी के बाद दिलीप जोशी ही हैं, जो इस शो की असली जान बन गए हैं। वह सालों से इस सीरियल में जेठालाल का रोल निभाकर फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं, लेकिन अब अभिनेता ने इस सीरियल से दूरी बना ली है। दिलीप जोशी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है। उनके इस फैसले से मेकर्स को झटका लगा है। टीवी सीरियल तारक मेहका का उल्टा चश्मा  के एक्टर दिलीप जोशी से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि दिलीप जोशी ने इस शो से एक लंबा ब्रेक लिया है। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप जोशी काम से ब्रेक मिलने के बाद परिवार के साथ तंजानिया गए हैं। वो धार्मिक ट्रिप पर हैं और वहां स्वामीनारायण मंदिर में होने वाले फंक्शन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दिलीप जोशी अबू धाबी भी जाएंगे। इससे साफ है आने वाले कुछ एपिसोड में दिलीप जोशी नजर नहीं आएंगे। बता दें कि दिलीप जोशी बीते दिन एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के बर्थडे सेलिब्रेशन में भी सेट पर मौजूद नहीं थे, जिसके बाद से ही उनके शो छोड़ने की अफवाह चल रही थी। दिलीप जोशी इस शो में सालों से जेठालाल की भूमिका निभा रहे हैं, जिन पर इस शो की कहानी है। पहले सीरियल से दिशा वकानी ने एग्जिट किया, जो शो में दयाबेन यानी जेठालाल की पत्नी के रोल में थीं। दिशा वकानी के जाने से शो की टीआरपी पर काफी असर पड़ा था। इसके बाद सीरियल से जेठालाल के बेटे टप्पू के रोल में छाए भव्य गांधी भी गायब हो गए। अब दिलीप जोशी के जाने से सीरियल की टीआरपी पर और ज्यादा असर पड़ेगा। बता इन दिनों सीरियल टीआरपी की लिस्ट में टॉप 5 के अंदर बना हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights