ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़ी सादगी के साथ मनाया

WhatsApp-Image-2023-09-29-at-7.22.31-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

न्यूरिया। नगर पंचायत न्यूरिया में जिसने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़ी सादगी के साथ मनाया गया बीती रात नगर न्यूरिया की सभी मस्जिदों पर बेहतरीन बिजली की सजावट की गई थी इसके अलावा नगर के कई मार्गो को दुल्हन की तरह सजाया गया था। आज सुबह 7:30 दारूलउलूम गौसिया स्कूल पर से सैकड़ों की संख्या में दारूलउलूम गौसिया सकूल के प्रधानाचार्य हाजी मुफ्ती मंजूर आलम की अगवाई में जुलूसे मोहम्मदी शुरू हुआ जो पूरे नगर में घूमता हुआ नयी बस्ती अन्सार नगर पहुचा जुलूसे मोहम्मदी पर छतो के ऊपर से फूलों की बारिश की गयी। बीच बीच में जुलूसे मोहम्मदी को रोककर उलमाओ लोगों ने बेहतरीन तकदीरें करते हुए जश्ने ईद मिलादुन्नबी त्यौहार के बारे में जानकारी दी जुलूसे मोहम्मदी की समाप्ति दारुलउलूम गौसिया स्कूल पर हुई यहाँ पर स्कूल के प्रधानाचार्य हाजी मुफ्ती मंजूर आलम साहब ने देश में तरक्की सलामती अमन चयन व भाई चारा बना रहे की दुआ की। सुरक्षा के उद्देश्य से कस्बा इंचार्ज मनवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दारुल उलूम गौसिया मदरसे के प्रधानाचार्य हाजी मुफ्ती मंजूर आलम शाही जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद रिजवान कुरेशियां मस्जिद के मौलाना जफर मेन चौराहे मस्जिद के इमाम हाफिज वकील अहमद मौलाना अब्दुल कय्यूम डिप्टी साहब की मस्जिद के इमाम अकील खान हाफिज मौलाना नफीस बिछी वाली मस्जिद के इमाम मौलाना कमालुद्दीन गोटिया वाली मस्जिद के इमाम हाफिज समसुल मदरसा गुलशने फातिमा के मौलाना रहीसुद्दीन नूरी मस्जिद के इमाम मौलाना सजर अल्लाह हू वाली मस्जिद के इमाम हाजी फय्यूम आदि शामिल थे।रिपोर्टर सुमित राठौर।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights