जनहित सत्याग्रह मोर्चा ने शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

WhatsApp-Image-2023-09-28-at-8.19.43-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जनहित सत्याग्रह मोर्चा के तत्वावधान मे क्रांतिकारी योद्धा शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती बदायूं के शहीद पार्क में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा / संविदा कर्मचारी संघ, और एटक के साथी मौजूद रहे। आज शहर के सूचना विभाग कार्यालय के समीप कचहरी परिसर स्थित शहीद पार्क में शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष रक्षपाल सिंह यादव एडवोकेट ने की यहां उपस्थित सभी साथियों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भाव पूर्ण श्रद्धांजलि दी ।यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष रक्षपाल सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह ने भारत देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और उनके विचारों में मजदूर मेहनतकश जनता के प्रति संवेदनाएं थी मोर्चा के महामंत्री प्रेमपाल सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने समाज में फैली कुरीतियों एवं गैर बराबरी की परंपराओं को समाप्त करने एवं देश को आजाद कराने लिए अपना संपूर्ण जीवन दाव पर लगा दियाl क्रालोस के साथी डॉ सतीश ने अपने विचार रखते हुए बल दिया कि आज सभी को भगत सिंह के पद चिन्हों पर चलकर हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, दीक्षा देनी चाहिए जिससे वह अपने हक और अधिकारों के लिए लड़ सकेंl बिजली कर्मचारियों के नेता हर्षवर्धन ने कहा आज की भारत की जनता भगत सिंह को आजादी के दीवाने के रूप में देखती है जिन्होंने अपनी जवानी सहित सारी जिंदगी देश के लिए समर्पित कर दी वहीं राष्ट्रीय दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक फेडरेशन के महामंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि भगत सिंह ने कहा था कि देश अंग्रेजों से आजाद होकर भी गुलाम रहेगा क्योंकि इन अछूतों को कौन आजाद कराएगाl गोष्ठी के बाद सभी साथी शहीद भगत सिंह के प्रतिमा स्थल नवादा चौराहे पर गए। वहां जाकर साथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया औऱ इंक़लाब जिन्दावाद, ।पूंजीवाद ,साम्राज्यवाद, फासीवाद मुर्दाबाद, भगत सिंह तुम ज़िंदा हो हम सबके अरमानो में आदि की जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम में डॉ सतीश,कृष्ण गोपाल गुप्ता इं.हर्षवर्धन,मृदुलेश यादव , डॉ मुन्ना लाल, सेवा निवृत्त शिक्षक राम प्रकाश, राजेन्द्र सिंह, ,चरन सिंह यादव,राकेश कुमार सागर, हरीश चंद्र यादव,धीरेंद्र कुमार सिंह,विपिन कुमार,अभय सिंह,चंद्र पाल शाक्य, टीटू पटेल,अवध पटेल, मुसब्बिर अली सिद्दीकी,शिव कुमार,हरीश दिनकर,पवन गौतम एडवोकेट, जादूगर जे.के सागर,सत्यपाल शाक्य, आदि सहित दर्जनों साथी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ सतीश ने कियाl

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights