पीलीभीत में वन विभाग की ओर से साइकिल रेस हुई, पूरनपुर के स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

WhatsApp-Image-2023-09-26-at-7.19.31-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। वन विभाग की ओर से मंगलवार को सुबह साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिसमें पूरनपुर के स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिला गंगा समिति का उद्देश्य है कि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के तहत लोगों में जागरूकता बढ़े। इसी उद्देश्य के साथ पूरनपुर कलीनगर मार्ग पर मंगलवार की सुबह 9:00 बजे साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिसमे टी शर्ट कैप पम्पलते बैनर और जलपान आदि का आयोजन किया गया, उप प्रभागीय वनधिकारी ने झंडी दिखा के शुरू किया, जिसमें प्रथम स्थान पर मोहम्मद फरदीन दूसरे स्थान पर अरुण कुमार तीसरे स्थान पर शाहिद अली चौथे स्थान पर प्रमोद कुमार और पांचवें स्थान पर रघुवीर चौहान रहे जिनको प्रमाण पत्र व ट्राफी से सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मौके पर शिवाया सिंह, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश, जिला स्पोर्ट अधिकारी राजकुमार, डॉ आदर्श कुमार, क्षेत्र वनाधिकारी पूरनपुर, कपिल कुमार, नरेश कुमार डब्लूडब्लूएफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के इसी कड़ी में दोपहर में गोमती स्थल पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि सीओ पूरनपुर आलोक सिंह जी द्वारा विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मां गोमती की भव्य आरती का आयोजन किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights