शो योर टैलेंट सीजन- 2 में कलाकारों ने गीत,संगीत,नृत्य और मॉडलिंग में जलबा बिखेरा

Screenshot-2023-09-25-190943
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। स्टार शाइन क्रिएटिव एकेडमी के शो योर टैलेट सीजन 2 का गीत,संगीत,नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम के साथ भव्य आयोजन हुआ। दोपहर को शुरू हुआ भव्य आयोजन रात दस बजे तक जारी रहा। 8,9 घण्टे तक गीत, संगीत,नृत्य,मॉडलिंग की धूम रही,खचाखच भरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही। शो योर टैलेट सीजन 2 का भव्य आयोजन सुनीता गार्डन, (निकट नगला मन्दिर बदायूं) में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा सासंद डॉ संघमित्रा मौर्या, विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री शारदा कांत उर्फ सीकू, बदायूँ क्लब के सचिव डॉ अक्चत अशेष ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्योलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत् रूप से किया गय। वरिष्ठ पत्रकार शरद शंखदार, वैशाली फिल्म्स के निदेशक अशोक सक्सेना, वरिष्ठ कवि विनोद कुमार उर्फ बिन्नी बाबू आदि भी मौजूद रहे। स्टार शाइन क्रिएटिव एकेडमी के बाल कलाकारों ने गणेश वन्दना प्रस्तुत की। जिसकी भाजपा सांसद और सभी अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की। गणेश वन्दना के साथ ही भव्य कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। सब जूनियर कैटिगरी के बच्चों द्वारा डांस की शानदार प्रस्तुति दी गई। डांस जूनियर डांस सीनियर, डांस डुएट , सिंगिंग, मॉडलिंग मेल, फीमेल, सुपर मॉम आदि प्रतियोगिताओ मे बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के निर्णयाक मण्डल में विवेक सिंह, शिव कुमार, सिंगिंग में विक्रम सिंह, मॉडलिंग में ब्रोनिका थी। डांस सब जूनियर विनर धानिया, रनर अप तोशनी रही, डांस जूनियर मे विनर राधा, रनर अप ओम गुप्ता, डांस सीनियर मे विनर अंकुर, रनर अप मुस्कान, सिंगिंग मे विनर शौर्य शर्मा, रनर अप कविता, मॉडलिंग फीमेल कैटेगरी मे विनर अनम, रनर अप खुशी रही, मॉडलिंग मेल मे रजत खान विनर, रागिब चौधरी रनर अप रहे, डुएट डांस मे विनर मुस्कान और काजल, रनर अप मे बाबा द फंक रहे, सुपर मॉम मे विनर पूजा गुप्ता, रनर अप रेखा रही। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती, एसकेएस 24 न्यूज नेटवर्क के निदेशक शरद शंखधार, वैशाली फिल्म के निदेशक अशोक सक्सैना,विनोद सक्सेना उर्फ बिन्नी बाबू ने विजेता बाल कलाकारों को प्रतीक चिन्ह,प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिले भर के प्रतिभागियों के साथ आसपास जनपदों के कलाकारों और प्रोफेशनल मॉडल कोरियोग्राफर, एंकर, ड्रेस डिजायनर ने भी कार्यक्रम में शिरकत करके चार चांद लगा दिए। एंकरिंग बरेली से आए आशीष माइकल ने की दिल्ली से आई सुपर मॉडल जोया खान ने अपनी तरफ से बच्चों को टिप्स भी दिए। भाजपा सांसद ने अपने सम्बोधन में कहा कि सारे बच्चों ने बहुत ही अच्छे कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छोटे छोटे बच्चों ने तो कार्यक्रम मे समा बांध दिया। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कार्यक्रम आयोजक राजीव भारती और सिम्मी नाजिर को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इन दोनों ने जिले की प्रतिभाओं को मंच देकर बहुत अच्छा काम किया है। जिला महामंत्री शारदा कांत उर्फ सीकू, बदायूँ क्लब के सचिव डॉ अशेष, प्रदेश मंत्री डीपी भारती समेत सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की दिल खोल कर सराहना की। कार्यक्रम मे रजनी तोमर, डॉक्टर लतिका, श्याम लाल के नाती की दुकान ज्वेलर्स के पार्टनर हरि कृष्ण वर्मा, निखिल गुप्ता, संकेत शर्मा, राजीव कश्यप, राहुल सक्सेना, आसिम, नन्द किशोर, विजय पाल, पुष्पेन्द्र मिश्रा, कुशग्र मौर्या, विराज शर्मा, सूर्या, विवान यदुवंशी, जुगनू, हाफिज भाई, आमिर अली सहसवान, नाजमा बेगम, बुशरा, मोना, नाजो, आशना, आरती, मो० नजीर, कंचन, इकरा, रहमा, युवराज, सनी राठौर, शो स्टॉपर मो० चांद, रहेमा अली, आमिर सुल्तानी, देवेन्द्र धींगरा, अनुराग कश्यप, निमिषा कश्यप, रॉनी, आदि लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अन्त मे शो आर्गेनाइजर राजीव भारती व सिम्मी नाज़िर ने कार्यक्रम मे आए सभी लोगो का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights