उत्साह के साथ जारी है अमृत कलश माटी व अक्षत संचयन व संग्रहण कार्यक्रम

PHOTO (2)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा निकालकर लोगों को देश प्रेम व अमर शहीदों को नमन करने हेतु चलाया जा रहा है। जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने देर शाम शुक्रवार को तहसील बिसौली के ग्राम भटपुरा में अमृत कलश यात्रा का नेतृत्व करते हुए ग्राम वासियों से मिट्टी व अक्षत लिया। सभी ने पंचप्रण की शपथ ली। ग्राम भटपुरा में अृमत कलश यात्रा भारत माता की जय, वंदे मातरम् व मेरी माटी देश के उद्घोषों के बीच प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में ग्राम वासियों से अमृत कलश में मिट्टी व अक्षत संग्रहित किए गए। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने सभी जनमानस से अपील की कि वह मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि अमृत कलश यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम इसी के अंतर्गत संचालित है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से जनपद वासियो में देश प्रेम की भावना उत्पन्न होगी वहीं जिन वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व देश की स्वतंत्रता के लिए न्यौछावर किया। उनका भी भावपूर्ण स्मरण करने का यह सुनहरा अवसर है। उप जिलाधिकारी बिसौली कल्पना जायसवाल ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम आगामी 30 सितम्बर तक चलेगा। 01 से 13 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक पुनीत माटी-वन्दनोत्सव है, जिसमें हम सभी के लिए अपनी विराट सांस्कृतिक विरासत से रूप से रुबरू होने, उसकी भव्यता पर गर्व करने और ऐसे गर्वजनित रस में डूबकर उत्सवमय आनन्द लेने का स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने बताया कि मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम की महिला मंगलदल, युवक मंगल दल/ऑगनबाड़ी कार्यकत्री ग्राम पंचायत के सदस्य आदि अन्य उत्साही स्वयंसेवी ग्रामीणजन के साथ जुलूस निकालकर गांव के प्रत्येक घर से मुट्ठीभर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल) प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 01 से 13 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉक स्तर से अमृत कलश को जिला मुख्यालय पर सम्मान के साथ डायट स्थित ऑडिटोरियम में लाया जाएगा। जनपद स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर को ऑडिटोरियम में किया जाएगा। 26 अक्टूबर को अमृत कलशो को ससम्मान लखनऊ पहुंचाया जाएगा। 27 अक्टूबर लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, 30 अक्टूबर को इन अमृत कलशो को लखनऊ से दिल्ली भेजा जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिसौली कल्पना जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी, पदाधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights