मझिया स्कूल के 215 बच्चे नेट परीक्षा में शामिल हुए

WhatsApp-Image-2023-09-21-at-8.16.43-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं l विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नेट ) परीक्षा मैं पंजीकृत 244 में से 215 बालक बालिकाओं ने भाग लिया l खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण के निर्देशन में पर्यवेक्षक पारुल की देखरेख में परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई l उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में सभी उपस्थित कक्षा 6 से 8 तक के बालक बालिकाओं को सीटिंग प्लान के अनुसार परीक्षा कक्ष में बैठाया गया l एआरपी जगदीश चंद्र सागर ने परीक्षा का जायजा लिया l उन्होंने सभी कक्ष में पहुंचकर परीक्षा को देखा l श्री सागर ने परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा की l वह परीक्षा समाप्ति तक विद्यालय में रहे l इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह के अलावा शिक्षिका प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक कुसुम लता मिथलेश और करुणेश आदि मौजूद रहे l

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights