कथा के द्वितीय दिवस पर धूम धाम से हुआ शिव-पार्वती का विवाह

WhatsApp-Image-2023-09-20-at-9.01.27-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रहे गणेश महोत्सव में कथा के द्वितीय दिवस पर कथावाचक साध्वी राध्या भारद्वाज जी ने भगवान शिव और पार्वती के विवाह का बहुत ही सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया भगवान शिव की बारात में सभी देव सुसज्जित होकर अपने-अपने वाहनों पर भगवान शिव की बारात में गए। भगवान शिव की बारात का आकर्षण का केंद्र उनके गण थे ।भगवान शिव माता पार्वती के समक्ष जब पहुंचे तो सभी देवताओं ने भी अपना पूर्ण आशीर्वाद भगवान शिव के विवाह में दिया । इस अवसर पर श्री गणेश सेवा मंडल द्वारा विशेष झांकी का भी प्रदर्शन किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पंडाल को पूरी तरह से सुसज्जित किया गया था । साध्वी जी के साथ आए वाद्य यंत्र कलाकारों ने बहुत सुंदर भजनों के माध्यम से सभी भक्तों में भक्ति का भाव जगाया। उन्होंने गणेश महिमा का बखान करते हुए बताया कि भगवान गणेश का चौड़ा माथा बुद्धिमत्ता का प्रतीक है भगवान गणेश की लंबी सूंड उनकी कार्य कुशलता का प्रतीक है, बड़ा पेट सब कुछ स्वीकारने की क्षमता रखता है। छोटे मुंह से अभिप्राय कम बोलने का है और भगवान गणेश के बड़े कान बेहतरीन श्रवण के परिचायक हैं । आज की कथा में वीरेंद्र वार्ष्णेय , सुनील वार्ष्णेय , मनोज गुप्ता , सुनील गुप्ता , मनोज वैश्य , संतोष गुप्ता , रामेश्वर दयाल ,राकेश गुलाटी , नितेश वार्ष्णेय एवं सीमा राठौर , नीरू गुप्ता इंदू सक्सेना , कृष्णा कश्यप ,पूजा राठौर , राहुल राठौर , आशु गुप्ता, रोहित गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता का विशेष सहयोग रहा । प्रसाद की व्यवस्था श्याम स्वीट्स हलवाई चौक की ओर से की गई । कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने दी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights