बीआईएमटी में हुआ नया शिक्षण सत्र प्रारम्भ, कालेज के गौरवशाली इतिहास से रू ब रू कराया

WhatsApp-Image-2023-09-08-at-7.07.49-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बीआईएमटी कॉलेज में नये शिक्षण सत्र का प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज चेयरपर्सन मुकेश रस्तोगी ने सरस्वती मॉं की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पण कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुदेश आहूजा व ब्रजभूषण लाल सिंघल, विकास आहूजा व आशीष सिंघल रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवा पाण्डेय द्वारा किया गया एवं नीतू सिंह व श्रेयसी मिश्रा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कॉलेज के नये प्रवेशित छात्र-छात्राओं को कॉलेज के बारे में रूबरू कराया गया और कॉलेज के विभिन्न नियमों से अवगत कराया गया। कॉलेज निदेशक अक्षज रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें इस नये सिरे से शुरूआत कर निरन्तर सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ते जाना है और अपने कॉलेज का नाम रोशन करना है। डायरेक्टर आशीष सिंघल ने बताया कि पढ़ाई हमारे लिए कितना जरूरी है बिना शिक्षा के जीवन अंधकार की तरह है और इस अंधकार को दूर करने के लिए शिक्षक बाती और कॉलेज दिये के समान है इसीलिए गुरू से शिक्षा और कॉलेज से शिक्षण प्राप्त कर सभी को बुलन्दियों तक जाना है। इसी के साथ ही कॉलेज के टॉप विद्यार्थी जो कि कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त कर भिन्न-भिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं ।उन्होंने अपने अनुभव को बताया कि किस प्रकार से पढ़ाई कर वह इस आयाम तक पहुॅंचे हैं। कार्यक्रम में कन्ट्रोलर सुरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, अरविन्द गुप्ता, नवनीत यादव, सौरभ सक्सेना, दीपेश कुमार एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights