एपीएस इंटरनेशनल स्कूल मेंश्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्वश्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया

WhatsApp-Image-2023-09-06-at-7.20.16-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय को श्री कृष्ण के जन्म की विभिन्न झाकियों से सुसाज्जित किया गया। भगवान श्री कृष्ण के भोग के लिए छप्पन भोग की व्यवस्था थी। विद्यालय के जिस ब्लाक में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था वहाँ कुछ स्टाल भी लगे थे जैसे वृदावन की मशहूर लस्सी, जलेबी, पेडे़ का ’बृजवासी मिठाई वाला। गोबिंद श्रृगांर सामग्री का स्टाल, जहाँ झूले, पोशाक, बाँसुरी, केश आदि सुसाजित थे। श्री कृष्णजन्मोत्सब की झॉकी को प्रस्तुत करता हुआ दृष्य, जो कारागार, यमुना नदी, बासुदेव द्वारा श्री कृष्ण को सूप में रखकर यमुना पार ले जाते हुए दृश्य को दर्शा रहा था। एक और अद्भुत झाँकी में श्रीकृष्ण को गावर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाते हुए दर्शाया गया है। यह दृश्य सजीव वातावरण को साकार कर रहा था। विद्यालय की शोभा वातावरण को कृष्णमय बना रही थी। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर भगवान जी का सुुंदर हिंडोला सुशोभित हो रहा था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसमें श्री कृष्ण विराजमान थे। मुख्य कार्यक्रम विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक नीलांशु अग्रवाल, मिसेज निदेशक नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविद्र भट्ट उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने की। सारा वातावरण ’हाथी घोड़ा पालकी जय कंहैयालाल की’ की ध्यनि से गंुजायमान हो उठा। कक्षा 3 से 5 वाले कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा ’झूला सजाओं’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लू हाउस ने प्रतियोगिता जीती। इस बार मटकी इस बार मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन दो। स्थलों पर हुआ। एक स्थल कक्षा पी0एन0सी से कक्षा 1 तक का था, दूसरा अन्य कक्षाओं के लिए। श्रीकृष्ण के भजनों पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा 9 के छात्र मास्टर सार्थक ने मटकी फोड़ी। पी0एन0सी0 से कक्षा 1 के वर्ग में मास्टर युगांश ने मटकी फोड़ी । विद्यार्थियों द्वारा डांडिया नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा रास लीला का भी मंचन किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights