जिलाधिकारी ने किया राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालक का निरीक्षण

PHOTO-4
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने शुक्रवार को डीएम रोड नेकपुर स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में एक सप्ताह में समुचित साफ सफाई की व्यवस्था करने व छात्रावास की मरम्मत हेतु प्रोजेक्ट बनाकर प्रमुख सचिव समाज कल्याण को उनकी ओर से पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने निरीक्षण के दौरान रसोईघर, भोजनालय, स्नानागार आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि छात्र जिस कक्ष में रह रहे हैं उस कक्ष में भोजन ना बनाएं। इसके लिए अलग से रसोई घर की व्यवस्था की गई है और यह छात्रों की सुरक्षा के लिए भी है और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह में छात्रावास के बाहर परिसर में झाड़ियां व छात्रावास के अंदर की समुचित सफाई व्यवस्था श्रमदान के माध्यम से करने के लिए कहा। उन्होंने निष्प्रयोज्य पड़े सामान की सूची बनाकर उसकी नीलामी की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए कहा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने बताया कि छात्रावास का शिलान्यास वर्ष 1982 में हुआ था तथा यह 1985-86 में बनकर तैयार हुआ, इसके लिए भूमि पार्वती कन्या इंटर कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। उन्होंने बताया कि छात्रावास की क्षमता 48 छात्रों की है तथा वर्तमान में 36 छात्र पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि छात्रावास में दशमोत्तर, बीएड0, एम0ए0 आदि कक्षाओं में अध्यनरत छात्रा निवासित है। इस अवसर पर अन्य अधिकारी व समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights