मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों ने किया पर्यटन विकास का किया शिलान्यास

March 20, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। पर्यटन स्थलों के सतत विकास हेतु मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 180 करोड़ रुपए की लागत से उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के सोनिका एवं पर्यटन विकास कार्यों का शिलान्यास किया जिसका सजीव प्रसारण जनपद की विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर दिखाया गया। इसी क्रम में जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधानसभा क्षेत्र सदर, बिल्सी, दातागंज, शेखूपुर एवं बिसौली में विधायकों एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय द्वारा विगत 4 वर्ष पूर्ण होने पर विकास पुस्तिका का विमोचन विधायकों द्वारा किया गया। विधायकों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 4 वर्षों में कराई गई उपलब्धियां गिनाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


विधानसभा क्षेत्र बदायूँ में नगर विकास राज्यमंत्री/सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने शिलान्यास किया, यहां 50 लाख रुपए की धनराशि से पौराणिक स्थल राजा बेन विकासखंड सालारपुर बिनावर का पर्यटन विकास कराया जाएगा, जिसके सापेक्ष 25 लाख रुपए की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त की जा चुकी है।


विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में विधायक आरके शर्मा ने शिलान्यास किया, यहां 50 लाख रुपए की धनराशि से कछला गंगा घाट पर पर्यटन विकास कराया जाएगा, जिसके सापेक्ष 25 लाख रुपए की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त की जा चुकी है।
विधानसभा क्षेत्र दातागंज में विधायक राजीव कुमार सिंह ने शिलान्यास किया, यहां 50 लाख रुपए की धनराशि से प्राचीन देवी मंदिर नेता झुकसा एवं ब्रह्मदेव महाराज मंदिर पापड़ कस्बा का पर्यटन विकास कराया जाएगा, जिसके सापेक्ष 25 लाख रुपए की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त की जा चुकी है।


विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर में विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने शिलान्यास किया, यहां 50 लाख रुपए की धनराशि से ग्राम ककोड़ा में प्राचीन ककोड़ा देवी मंदिर कुंभ मेला स्थल का पर्यटन विकास कराया जाएगा, जिसके सापेक्ष 25 लाख रुपए की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त की जा चुकी है।
  विधानसभा क्षेत्र बिसौली में विधायक कुसाग्र सागर ने शिलान्यास किया, यहां 49.58 लाख रुपए की धनराशि से प्राचीन शिव मन्दिर विकास खण्ड बजीरगंज ग्राम पेपल का पर्यटन विकास कराया जाएगा, जिसके सापेक्ष 24.96 लाख रुपए की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त की जा चुकी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights