एपीएस इन्टरनेशनल स्कूल में कार्यशाला में वित्तीय साक्षरता तथा डिजिटल उपकरणों के बारे में जानकारी दी

WhatsApp-Image-2023-08-23-at-8.59.29-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। ए0पी0एस0 इन्टरनेशनल स्कूल में सी0बी0एस0ई0 के द्वारा एक कार्यशाला को आयोजन किया गया। जिसमें वित्तीय साक्षरता तथा डिजिटल उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता अंकित अग्रवाल ने हमें अपने धन का उचित उपयोग तथा बचत करने का तरीका बताया। महोदय ने सभी को क्रेडिट कार्ड के सही इस्तेमाल/प्रयोग का तरीका बताया साथ ही यह भी जानकारी दी कि कभी भी क्रेडिट कार्ड ओवर एक्सपेन्डिचर नहीं करना चाहिए। उन्होंनं यह भी सुझाव दिया कि सभी के लिए स्वास्थ्य बीमा तथा जीवन बीमा अत्यावश्यक है। आई टी आर व टी डी एस और एस आई पी के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एस0 आई0 पी0 के माध्यम से इन्वेस्ट करते है तो हमें इसका रिटर्न भी ज्यादा मिलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसके साथ ही उन्होंनं म्यूच्युअल फंड क अतिरिक्त अन्य विभिन्न जानकारियाँ दी। साथ ही विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने प्रश्नों के माघ्यम से अपनी जिज्ञासा को शांत किया। इस कार्यशाला में विद्यालय के प्रबंधक निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, एकेडमिक हेड वाई0के0 सिंह तथा विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ अन्य सी0बी0एस0ई0 विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा प्रबन्धक महोदय ने इस कार्यशाला की सराहना की तथा वक्ता अंकित अग्रवाल को इको फ्रेंडली उपहार से सम्मानित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights