उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारित हेतु विभाग नामित करें नोडल अधिकारी

PHOTO-3-5
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति, व्यापार बंधु एवं श्रमबंधु की बैठक में सदस्यों की समस्याओं को सुना। डीएम ने समस्त सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योग बंधु की समस्याओं को समय से प्राथमिकताओं पर निस्तारण करने के लिए नोडल अधिकारी नामित करें। उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि वह विभिन्न बैंकों से समन्वय कर ऋण आवेदन पत्रों का प्राथमिकता पर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 17 सितम्बर 2023 से लागू हो रही है। यह योजना भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त 2023 को स्वतन्त्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पूरे देश में लागू की गयी है जो 17 सितम्बर 2023 से लागू होगी। जिसमे कुल 18 ट्रेड होंगे, जिसका उद्देश्य परम्परागत काम करने वाले श्रमिकों को जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से की गयी, इसमें आवेदक वेबसाइट के माध्यम से 25 अगस्त से आवेदन के पात्र होंगे। शीघ्र ही इस सम्बंध में जानकारी कार्यालय उपायुक्त उद्योग द्वारा दी जायेगी, जिसमें लाभार्थी को कुल दो लाख रुपये तक का अनुदान राशि कम व्याज दर पर उपलब्ध करायी जायेगी। इस योजना में अभ्यर्थियों का शासन निर्देशानुसार जनपद स्तरीय अधिकारी द्वारा आयोजित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। डीएम ने कहा कि प्लेज पार्क की स्थापना हेतु उद्यमी अपना योगदान दें, जिससे प्लेज पार्क की स्थापना समय से पूर्ण हो सके। बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना का शुभारंभ 21 अगस्त 2023 उद्यमिता दिवस से की गयी है। इस योजनान्तर्गत जनपद के समस्त कामगार ठेले, रेड़ी एवं पीएम स्वनिधि आदि अन्य उद्यमियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई है। इस योजना अन्तर्गत उद्यमी अधिक से अधिक मात्रा में उद्यम रजिस्ट्रेशन कराते हुये 05 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा का लाभ प्राप्त कर सकते है। डीएम ने निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यम लगाने से लोगों को रोजगार मिलेगा। बैठक में कारखाना अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण, बाल श्रम चिन्हांकन, प्रधान मंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन एवं श्रमिकों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजी लाल, उपायुक्त उद्योग संजय कुमार सहित विभिन्न पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights