चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर युवा मंच संगठन ने जश्न मनाया, पूजा की,मिष्ठान बांटा,पटाखे छोड़े

WhatsApp-Image-2023-08-23-at-8.27.35-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। युवा मंच संगठन ने दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूजा अर्चना की और सफल लैंडिंग पर खुशी जताई। युवा मंच संगठन के जिला महासचिव अजय दिवाकर के नेतृत्व में पटाखे, रोशनी, अनार, फुलझड़ी चालाई ।एक दूसरे को मिठाई खिला कर तिरंगा झंडा लहराया और भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदावाद, वंदे मातरम के नारे लगाए। युवा मंच संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने बताया भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपने सबसे महत्वपूर्ण मिशन मून (Mission Moon) के लिए चंद्रयान-3 को चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) करा कर पूरी दुनिया को यह बता दिया है हम किसी से कम नहीं है चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लिए पूरा देश उत्साह से फूले नहीं समा रहा 140 करोड़ भारतीयों समेत पूरी दुनिया की निगाहें मून मिशन (ISRO Mission Moon) पर टिकी थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आज (बुधवार) शाम भारतीय समयानुसार शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंडर विक्रम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करी तो भारत का मस्तक गर्व ऊंचा हो गया और भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इस मिशन पर 600 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुआ। इसरो ने पूरी दुनिया को अपने केंद्र से 5:20 बजे इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण (Chandrayaan 3 Live Tracking) दिखाया।

हमें गर्व है विश्वगुरु भारत देश के वासी है। इस अवसर पर संगठन संरक्षक सर्वेश चंद्र गुप्ता और नगरध्यक्ष नितिन दिवाकर ने संयुक्त रूप से कहा कोरिया और जापान जैसे देश अब चंद्रमा पर पहुंचने और वहां बेस बनाने की रेस में हैं इसके पीछे मून इकोनॉमी है जिसमें अंतरिक्ष में व्यापार के नए अवसर खुलेंगे लेकिन हमारे देश के इसरो ने चंद्रयान मिशन की कामयाबी से यह जाहिर कर दिया है कि भारत विश्व गुरु है था और रहेगा। इस अवसर पर निलेश साहू महंत राजेश कुमार सर्वेश चंद्र गुप्ता भाई मिलन सत्यदेव पटेल केपी शाक्य ऋषभ गुप्ता राजा दिवाकर मोनू पंडित दीपक विवेक सूर्यवंशी प्रयांशु रोहित संदीप दिवाकर हर्ष गुप्ता लखन मौर्य क्रश विकास मान रजत पाठक श्याम साहू वीरेंद्र साजिद हुसैन आदि दर्जनों की संख्या में उपस्थित रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights