उझानी में टप्पेबाज बाइक सवार युवको ने एक व्यक्ति की जेब से उड़ाई हजारों की नकदी

5641
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति ने बैंक से हजारों रुपए अपने खाते से निकाले तभी बैंक के बाहर बाइक सवार टप्पेबाज युवको ने उसकी जेब से हजारों रुपए की नकदी पार कर दी । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार की सुबह उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलिया खाता मजरा बुटला खंजन के रहने वाले खरग सिंह पुत्र सियाराम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि आज सुबह 11 बजे के समीप उसने कस्बा उझानी के बदायूँ रोड पर स्थित स्टेट बैंक से अपने खाते से 50 हजार रुपए अपने बेटे के इलाज के लिए निकाले थे और वह जैसे ही बैंक के बाहर सडक पर आया तभी अपाचे मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसके पंजे पर बाइक का पहिया चढ़ा दिया । तहरीर में लिखा है बाइक सवार युवकों ने उसे इलाज कराने के बहाने बाइक पर बीच में बैठा लिया और भूमि विकास बैंक उझानी पर उतारकर मेरी जेब से रुपए निकाल ले गए । तहरीर में लिखा है कि उसने उन बाइक सवार युवकों को कई बार भूमि विकास बैंक में बैठे देखा है और वह उन्हें पहचान लेगा । पीडित ने पुलिस को तहरीर देते हुए बाइक सवार टप्पेबाज युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights