भारत की तूफानी शुरुआत, छह ओवर में बिना विकेट 92 रन; अभिषेक का धुआंधार अर्धशतक

Screenshot 2026-03-08 193916
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहद आक्रामक शुरुआत की है। भारतीय ओपनरों ने पावरप्ले में ही कीवी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया और छह ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 92 रन बना लिए। क्रीज पर Abhishek Sharma 19 गेंद में 51 रन और Sanju Samson 17 गेंद में 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

भारतीय पारी की शुरुआत संभलकर हुई थी और पहले दो ओवर में केवल 12 रन बने थे, लेकिन इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे। तीसरे ओवर में 15, चौथे ओवर में 24 और पांचवें ओवर में 21 रन आए। इस तरह पिछले चार ओवर में ही 80 रन बन गए और भारत ने तेज शुरुआत के साथ मैच में मजबूत पकड़ बना ली।

चौथे ओवर में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Lockie Ferguson की गेंदबाजी पर भारतीय बल्लेबाजों ने 24 रन बटोरे। इससे पहले तीसरे ओवर में भी 15 रन आए थे, जिससे भारत ने चार ओवर में ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया था।

इस दौरान भारत के ओपनरों ने एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में पहली बार किसी टीम की ओपनिंग जोड़ी ने 50 से ज्यादा रन की साझेदारी की है। इससे पहले 2009 के फाइनल में Kamran Akmal और Shahzaib Hasan ने श्रीलंका के खिलाफ 48 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी।

खराब फॉर्म के बावजूद टीम प्रबंधन ने अभिषेक शर्मा पर भरोसा बनाए रखा और उन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाकर इस विश्वास को सही साबित किया। वहीं संजू सैमसन भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी को मजबूत शुरुआत दिला रहे हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights