जीलॉट पब्लिक स्कूल की जील स्कॉलरशिप परीक्षा में मेधावियों को साइकिल, स्मार्ट वाच,स्कूल बैग मिले
बदायूँ। जीलॉट पब्लिक स्कूल में जील स्कॉलरशिप 2026–2027 की परीक्षा 22 फरवरी एवं 01 मार्च को स्कूल के परीक्षा केंद्र पर सम्पन्न हुई थी। इस कार्यक्रम में टेस्ट में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन तीन श्रेणियों में किया गया था—

प्रथम श्रेणी (कक्षा 1 से 3), द्वितीय श्रेणी (कक्षा 4 व 5) तथा तृतीय श्रेणी (कक्षा 6 से 8)तक। प्रथम श्रेणी में कियारा सिंह ने प्रथम स्थान, काव्यांशी सिंह ने द्वितीय स्थान तथा पीयूष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय श्रेणी में अद्वैत व्यास ने प्रथम स्थान, आयुषी राव ने द्वितीय स्थान तथा बलदेव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय श्रेणी में अनिरूद्ध गंगवार ने प्रथम स्थान, वैदैही ने द्वितीय स्थान तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तीनों श्रेणियों के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को साइकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल बैग उपहार स्वरूप विद्यालय के संस्थापक महेन्द्र सिंह, प्रबंधक पृथ्वीराज सिंह एवं कैलाश भारती द्वारा प्रदान किए गए।
उपहार प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।इसी क्रम में प्रत्येक श्रेणी के दस-दस विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए और 22 फरवरी एवं 01 मार्च को संपन्न हुए स्कॉलरशिप टेस्ट में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में उपस्थित पुरूस्कृत विधार्थियों के अभिभावकों में भी प्रसन्नता दिखी और समारोह की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। समारोह में मंच संचालन का कार्य रूप किशोर ने संभाला एवं इस टेस्ट के सी.बी.टी. (कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) का प्रारूप तैयार करने के लिए शोयब अय्यूब के लिए बधाई दी गई।
प्रधानाचार्या ज्योति लता ने उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं को बधाई देते हुए उनके अभिभावकों को धन्यवाद दिया और बताया कि सभी परीक्षाओं में प्रतिभाग करना अत्यंत आवश्यक है, इससे जीवन में आने वाली परीक्षाओं के लिए हम तैयार रहते हैं।
इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भरपूर सहयोग किया।













































































