अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक, सैमसन के साथ 98 रन की ओपनिंग साझेदारी से भारत को मजबूत शुरुआत

Screenshot 2026-03-08 194434
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद स्थित Narendra Modi Stadium में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज Abhishek Sharma ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना पचासा पूरा कर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद क्रीज पर उतरे अभिषेक शर्मा और Sanju Samson ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 98 रनों की दमदार साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती ओवरों से ही तेज रन बनाकर भारतीय पारी की मजबूत नींव रख दी।

अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक पारी में 21 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 247.61 का रहा। उनकी इस पारी ने न सिर्फ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया।

अभिषेक के आक्रामक खेल और सैमसन की तेज बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाने की कोशिश की और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights