मदर्स पब्लिक स्कूल में आजादी का महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया

WhatsApp-Image-2023-08-15-at-6.43.24-PM-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उझानी रोड स्थित मदर्स पब्लिक स्कूल बदायूं में स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया ।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक राजेश यादव जी और स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके सब का मन मोह लिया। कक्षा 10 की छात्रा सलोनी मिर्जा ने अंग्रेजी और कक्षा 7 की छात्रा अनूशा नकवी ने हिंदी में भाषण प्रस्तुत किया एवं स्वतंत्रता दिवस के बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही छात्राआें ने गीत, नृत्य एवं नाटक सामूहिक रूप से प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार _चांद लगा दिए ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

छात्राओं द्वारा स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम को समाप्ति की ओर बढ़ाते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या शीबा खान ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के वर्षों तक संघर्ष करने एवं अंग्रेजों से आजादी प्राप्त करने पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें अपने चारों तरफ स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए, जिससे हम बीमारियों का शिकार नहीं होंगे ।

पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को शुद्ध रखना चाहिए। पेड़ पौधे लगाने के लिए हमें अपने आसपास के लोगों को जागरुक करना चाहिए, जिससे हमारी प्रकृति की रक्षा हो सके। चेयरमैन सर, प्रधानाचार्या जी और सभी मेहमानों का धन्यवाद शिक्षिका नौशीन फातिमा के द्वारा किया गया । इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights