बदायू। पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आज 14 अगस्त को गुरुद्वारा जोगीपुरा हाल में मनाया गया पंजाबी समाज के लोगों द्वारा मोमबत्ती जलाकर उन शहीदों को याद किया गया जिन्होंने 1947 में बंटवारे के समय अपनी शहादत दी थी आज के इस कार्यक्रम में समिति के अशोक नारंग जी ने अपने विचार व्यक्त किए अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने बताया कि किस तरीके से 1947 में पाकिस्तान से आते वक्त हमारे पूर्वजों द्वारा जो पाकिस्तान से भारत आ रहे थे उनका कत्लेआम किया गया था उसी दिवस को पंजाबी समाज सेवा समिति द्वारा आज गुरुद्वारा जोगीपुरा हाल में मनाया गया पंजाबी समाज सेवा समिति के मेंबरों के अलावा पंजाबी समाज के बहुत से लोगों द्वारा पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि दी । समिति के महासचिव श्री जगजीत वोहरा द्वारा श्रद्धांजलि दी गई वा आए हुए लोगों का धन्यवाद किया गया।