ऑनलाइन बैठक में बनी भावी कार्य योजना,भव्यता के साथ मनाया जाएगा स्थापना दिवस और शस्त्र पूजन समारोह

WhatsApp-Image-2023-08-06-at-3.29.30-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवम महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की एक संयुक्त बैठक गूगल मीट ऐप के माध्यम से जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया” का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया” ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षत्रिय महासभा बदायूं प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का सबसे क्रियाशील सामाजिक संगठन है। हमारा सौभाग्य है कि हम इस संगठन का अंग है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जनहित के कार्यों की निरंतरता से ही कोई भी संगठन समाज में स्थान बना पाता है। क्षत्रिय महासभा की बदायूं इकाई जनहित के विषयों को लेकर मुखर रहती है। अन्य इकाइयों को भी बदायूं की महासभा का अनुसरण करना चाहिए। प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारी प्रति वर्ष शिव भक्त कांवरियो का पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हैं, इस बर्ष 20 अगस्त को महाराणा प्रताप चौक पर कांवरियो का स्वागत किया जाएगा। जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि 24 सितंबर को संगठन का स्थापना दिवस भव्यता के साथ मनाया जाएगा साथ ही शस्त्र पूजन समारोह की तैयारियां भी हमें अभी से प्रारम्भ कर देनी चाहिए। सभी पदाधिकारी सक्रियता बनाए रखें, सक्रिय व्यक्तियों को महासभा से जोड़ने का प्रयास करें।

ऑनलाइन बैठक में ब्लाक प्रमुख उसावां दिनेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष उसावां के पति अनिल चौहान, मंडलीय संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया, जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, शिशुपाल सिंह, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, जिला सचिव दिनेश सिंह एडवोकेट, जिला संगठन मंत्री अवनीश सोलंकी, नगर अध्यक्ष बदायूं महीपाल सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष उझानी धीरज पाल सिंह राणा, जिला अध्यक्ष महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट विपिन कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय कृषक सभा मनोज तोमर, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय दिव्यांग सभा धर्मेन्द्र सिंह वैद्य, नगर उपाध्यक्ष राम सरन सिंह सोलंकी, जिला संयोजक क्षत्रिय युवा सभा अमित चौहान, तहसील अध्यक्ष बिल्सी आकाश दीप सिंह आदि की सहभागिता रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights