कांग्रेस ने 136 न्यायपंचायत अध्यक्षों की घोषणा की

IMG-20210316-WA0026
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ: जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में हुई न्यायपंचायत सम्मेलन में आज कांग्रेस के 136 न्यायपंचायत अध्यक्षों की घोषणा की इस अवसर पर मुख्यातिथि कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री संजीव शर्मा ने कहा कि ब्लाक एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ता ही संगठन की सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि आज कांग्रेस उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल की भूमिका निभा रही है जहां सपा व बसपा किसानों के मुद्दे पर मौन धारण किए हुए हैं, वहीं कांग्रेस किसानों व खेतिहर मजदूरों के शोषण के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने सभी न्यायपंचायत अध्यक्षों से कर्मठता के साथ कार्य में जुट जाने एवं संगठन की मजबूती के लिए काम करने की अपील की। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जनता कांग्रेस को ही विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा आज समाज का प्रत्येक वर्ग व प्रत्येक नागरिक की भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर प्रदेश में बदलाव लाना चाहता है। इस अवसर पर संचालन जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने किया मुख्यरूप से कोषाध्यक्ष सुशीला कोरी, जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान, सुरेश राठौर, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष राज किशोर चक, किसान कांग्रेस नेता ब्रजभूषण, जिला महासचिव फहीम अहमद, दिनेश बघेल, धर्मवीर सिंह, जिला सचिव बाबू चौधरी, फरहान हुसैन, रामसिंह कश्यप, ओमेंद्र पाल, सुल्तान, मुसर्रफ, लाइक, ओमवीर शाक्य, शफी अहमद, एराज चौधरी, सबलू आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights