नारी के शिक्षित होने से ही मजबूत राष्ट्र बन सकता

15BDN-52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बिल्सी। आज कोतवाली की महिला रिर्पोटिंग पु​लिस चौकी में प्रभारी निरीक्षक धीरज सिंह सोंलकी ने नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत नगर की महिलाओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित की। जिसमें महिला सशक्तिकरण जागरूकता, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाए जाने पर बल देते हुए कहा कि नारी को शिक्षा एवं सम्मान देने से ही मजबूत राष्ट्र और मजबूत समाज की कल्पना साकार की जा सकती है। उन्होने कहा कि प्रकृति ने नारी को मन से सशक्त बनाया है। उसके अंदर करुणा, दया, मोह सब कुछ समाया हुआ है इसलिए वह समर्पण की प्रतीक है लेकिन अबला नहीं है। आज के दौर में उसे और सशक्त बनाने के लिए हुनरमंद और शिक्षा के विविध आयामों से जोड़ना होगा तभी नारी सशक्तिकरण की अवधारणा साकार होगी। चौकी प्रभारी पूनम यादव ने ने कहा कि महिलाओं के उन्नयन के लिए सरकार ने तरह-तरह की कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया है। उन्हें
आत्मनिर्भर बनाने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए महिलाओं को जागरूक करना होगा। उन्होने कहा कि शिक्षा एवं संस्कार ही नारी का संबल है। इसे अपनाकर ही वह अपना मुकाम हासिल कर सकती हैं। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष पिंकी कावरा, रमा गुप्ता, इंद्रा माहेश्वरी, कमलेश माहेश्वरी, ममता राठी आदि महिलाएं मौजूद रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights