मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 8 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

July 21, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकास भवन सभागार में सांख्यिकी आंकड़ों के संग्रहण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन वीके सिंह ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सांख्यिकीय आंकड़ों का संग्रहण एवं उच्च स्तरों को ससमय उपलब्ध कराने के संबंध में उद्योगपतियों एवं उन क्षेत्रों से संबंधित विभागीय अधिकारियों को जागरूक किया गया। कार्यशाला में कारखाने, दुकानें, छोटे व्यवसाय, स्वास्थ्य देखभाल इकाइयों, क्लब, शिक्षण संस्थान, कानूनी और परिवहन संगठन आदि के द्वारा साझा की गई जानकारी का उपयोग उनकी व्यक्तिगत पहचान उजागर किए बिना केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। कार्यशाला में उपस्थित विभिन्न क्षेत्र के प्रतिनिधिगणों, अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर कराये जा रहे सर्वेक्षणों में आपके स्तर से अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है। सर्वेक्षण में एकत्रित होने वाली प्रमुख सूचनाएं उद्यमों की बुनियादी और परिचालन संबंधी जानकारी उद्यमों द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी, उद्यमों के परिचालन खर्चों की जानकारी, उद्यमों के प्राप्तियों की जानकारी, व्यक्तियों के रोजगार और उद्यमों के श्रमिकों को प्राप्त होने वाली धनराशि के बारे में जानकारी, उद्यमों के स्वामित्व और किराये पर ली गई भूमि एवं अचल सम्पत्तियों की जानकारी, सर्वेक्षण में सम्मिलित उद्यम जिसमें विनिर्माण क्षेत्र के खाद्य उत्पाद का विनिर्माण, व्यापार के क्षेत्र में थोक, माल की खुदरा बिक्री, परिवहन, भंडारा, होटल रेस्टोरेंट आदि सम्मिलित उद्यम है। इस अवसर उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या बरेली मण्डल बरेली भोलाराम, भारत सरकार के प्रतिनिधि वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी हिमांशु जौहरी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights