मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 21.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

लखनऊ में एनएचएआई की विभिन्न परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास

July 18, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. विजय कुमार सिंह लखनऊ में आयोजित विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तर प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, राज्यसभा के सांसद अशोक बाजपेयी एवं अन्य सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में उपस्थित हुए। लखनऊ में ₹3300 करोड से अधिक की लागत से दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ। मई, 2023 में अलीगढ़ से गाजियाबाद खंड में नोयडा से सिकंदराबाद होकर खुर्जा तक 112.5 किमी, 6-लेन का डामरीकरण 100 घंटे में करने का रिकार्ड भी कायम हुआ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस मार्ग के बनने से कानपुर से गाजियाबाद आने-जाने में एक से डेढ़ घंटे का समय बचेगा तथा अलीगढ़, भटबाद, कल्याणपुर, नबीगंज, मित्रसेनपुर, कन्नौज के लिए अच्छी कनेक्टिविटी हो जाएगी। महत्वपूर्ण है कानपुर-गाजियाबाद ग्रीनफील्ड कॉरिडोर कानपुर से गाजियाबाद तक 14,000 करोड़ की लागत से 288 किमी, 4-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का DPR जनवरी, 2024 तक बन जाएगा। यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर उप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर और उन्नाव को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इस कॉरिडोर को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 19 किमी का स्पर मार्ग बनाया जाएगा।

इसी तरह जेवर एयरपोर्ट को IGI एयरपोर्ट एवं दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए 2,900 करोड़ की लागत से 32 किमी. 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है उत्तर प्रदेश में विकास की रफ़्तार बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर लखनऊ-सीतापुर खंड के मड़ियाव-आई.आई.एम. क्रॉसिंग पर नवनिर्मित 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर समय से 6 माह पहले ही पूर्ण हुआ है। इससे लखनऊ से सीतापुर तक बेहतर कनेक्टिविटी के साथ भिटौली तिराहा एवं जानकीपुरम एक्स्टेंशन पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और 30 मिनट से अधिक का समय तथा ईंधन की बचत होगी।

तीर्थयात्रियों को चंद्रिका देवी एवं नैमिषारण्य जाने में सुविधा होगी। उत्तर प्रदेश के इत्र हब कन्नौज तथा आस पास के क्षेत्रों में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। छिबरामऊ, गुरसहायगंज, जलालाबाद, मानीमाऊ जैसे क्षेत्रों में लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। कन्नौज के किसानों को छिबरामऊ, नवीगंज मण्डी तक यातायात में सुगमता होगा एवं दिल्ली तक सीधी पहुँच आसान होगी।

(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights