फोन पर हुई कहासुनी कांस्टेबल ने ख़ाया लिया जहरीला पदार्थ

19_12_2022-uttarakhand_police_23263426-2
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मैनपुरी। मंगलवार की शाम 112 में तैनात आरक्षी का पत्नी से फोन पर बात करते समय विवाद हो गया। तकरार के बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसकी जानकारी होते ही थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। आगरा के कागरौल थाना क्षेत्र निवासी केशव सिंह वर्ष 2018 बैच का आरक्षी है। वर्तमान में उसकी तैनाती यूपी 112 कुर्रा थाना क्षेत्र में है। थाने में ही बने कमरे में वह रहता है। मंगलवार की शाम को वह अपने कमरे में था। वह फोन पर पत्नी से बात कर रहा था। इसी समय किसी बात को लेकर पत्नी से तकरार हो गई। फोन पर बात करते हुए ही आरक्षी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। आरक्षी ने फोन पर बात कर रही पत्नी को भी बता दिया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद फोन काट दिया। कुछ देर बाद आरक्षी द्वारा जहर खाने की जानकारी थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को हुई। उन्होंने आनन-फानन आरक्षी को मेडिकल कॉलेज, सैफई में भर्ती कराया। थाना पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। मेडिकल कॉलेज में आरक्षी का उपचार चल रहा है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरक्षी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। पूछने पर आरक्षी द्वारा अभी कोई वजह नहीं बताई जा रही है। हालत अब खतरे से बाहर है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights