हाथ जोड़ जिंदगी की भीख मांगती रही गर्भवती प्रेमिका

download-14
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरठ। सरधना में खिर्वा नौआबाद की रीमा (30) की हत्या का सच जानकार हर कोई हैरान रह गया। इस हत्याकांड ने समाज के ताने-बाने पर भी कई सवाल उठाए हैं। रीमा की हत्या ने जहां वैवाहिक रिश्तों पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं प्रेम की परिभाषा को भी धूमिल किया है। रीमा का शव जंगल में एक किसान के खेत में मिला था। उसकी गला घोटकर और सिर में चोट मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब खुलासा हुआ कि रीमा सवा माह की गर्भवती थी तो हर कोई हैरान रह गया। हर किसी के मन में सवाल था कि शादी के बाद से ही वह अपने मायके में रह रही थी फिर आखिर इतने समय बाद वह गर्भवती कैसे हो सकती है। आखिर किसने इतनी बेरहमी दिखाई कि हत्या करते वक्त मां की कोख में पल रहे बच्चे का भी खयाल नहीं आया। पुलिस गंभीरता से इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी। रीमा  की हत्या उसके प्रेमी गांव के ही आदेश ने की थी। गर्भवती होने के बाद रीमा अपने बच्चे को बचाने के लिए आदेश पर शादी का दबाव बना रही थी। प्रेमी आदेश ने रीमा को रास्ते से हटाने के लिए उसको मारने की प्लानिंग कर ली। रविवार की रात आदेश ने रीमा को फोन कर जंगल में बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर मार डाला। पुलिस ने प्रेमी आदेश और उसके चार दोस्तों को पकड़ लिया है। सरधना के खिर्वा नौआबाद गांव के जंगल में सोमवार सुबह को गांव की रीमा उर्फ रामबीरी का शव जंगल में पड़ा मिला था। रीमा के गले और सिर पर चोट के निशान थे। हत्यारे रीमा का मोबाइल लूटकर ले गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रीमा के सवा महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। सरधना थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने जांच की तो गांव के आदेश से रीमा के प्रेम संबंधों की बात सामने आ गई। रीमा के मोबाइल की कॉल डिटेल से सामने आया कि रविवार रात 12.53 बजे गांव के आदेश ने उसके मोबाइल पर कॉल करके जंगल में बुलाया था। रीमा चुपचाप आदेश से मिलने के लिए जंगल में चली गई। वहां पर आदेश अपने चार दोस्तों के साथ मौजूद था। आदेश ने रीमा को पकड़ लिया। उसने दोस्तों से मारने के लिए कहा तो रीमा हाथ जोड़कर मिन्नतें करने लगी। कहती रही कि उसने तो सच्चा प्रेम किया है। उसका बच्चा पेट में पल रहा है, ऐसा मत करो। लेकिन आदेश ने उसकी एक नहीं सुनी। दोस्तों के साथ गला घोटने के बाद सिर में वार करके मार डाला। इसके बाद रीमा का मोबाइल लूटकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल बरामद कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने आज पूरी वारदात को खुलासा कर दिया। अनुसूचित जाति समाज की रीमा की शादी 2015 में टेहरकी गांव के अरुण से हुई थी। शादी के छह माह बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। जिसके बाद वह मायके में आकर रहने लगी थी। इसके बाद रीमा अनुसूचित जाति समाज के आदेश के करीब आ गई। दोनों में प्रेम संबंध हो गए। रीमा गर्भवती हो गई। उसने आदेश से कहा कि उसके पेट में पल रहे मासूम को बचा लो, उससे शादी कर लो। आदेश ने शादी से इंकार करते हुए गर्भपात कराने की बात कह दी। रीमा ने गर्भपात कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद आदेश को लगा कि रीमा मानने वाली नहीं है, ऐसे में उसने उसकी हत्या की प्लानिंग करके वारदात को अंजाम दे दिया।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights