मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा देगा नरेंद्र मोदी

73c5b37a-711e-486c-9288-a17e43b76801
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से करोड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से जुड़े। आगरा महानगर में भी भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम मंडल के सभी बूथों पर सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के साथ कार्यक्रम को दीनदयाल मंडल के बूथ नंबर 133 पर पार्टी क पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के कई राज्यों के बूथ कार्यकर्ताओं से सवाल जवाब करते हुए चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से सीधा जुड़ाव रखें। आज से कई राज्यों को जोड़ने वाली पांच बंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप पूरे समय बूथों पर डटे रहते हैं मैं हमेशा अपडेट रहता हूं। भोपाल में आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप हैं ‌। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताते हुए कहा मैं 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं किसी भी राजनीतिक दल का इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ होगा बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा। आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं। दल से बड़ा होता है देश नरेंद्र मोदी मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात है उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले उनसे संवाद किया। राजनीति के साथ समाज से जुड़े कार्यकर्ता मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा आप राजनीति के साथ समाज से  जुड़े रहें। हमें बूथ को छोटा नहीं समझना चाहिए इस से ऊपर उठकर समाज में पहचान बनानी चाहिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बूथ कार्यकर्ताओं के आधार पर बनते हैं। हम वो पार्टी नहीं है जो एसी कमरों में बैठकर फतवे जारी करते हैं । बूथ पर भाजपा की पहचान सेवाभावी की होनी चाहिए, इसके लिए छोटे-छोटे काम करने चाहिए। गांव में जहां बैठते हो अखबार लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को रूबरू कराएं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाए। विपक्ष पर ली चुटकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा 2014 और 2019 से ज्यादा घबराहट है। विपक्षी दलों में कुछ दलों के लोग घोटालों में इतिहास बनाना चाहते हैं। ऐसे लोग चुनावी वर्ष में एक होने का नाटक कर रहे हैं। जो एक दूसरे के धुर विरोधी थे कोई जेल से छूट कर आया है । कोई जमानत पर है और कई लोगों पर घोटालों की लंबी फेहरिस्त है। विपक्ष घोटाले की गारंटी देता है तो भारतीय जनता पार्टी घोटाले बाजों को पकड़ने की गारंटी देती है। जन कल्याणकारी योजनाओं का किया जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का भी कार्यकर्ताओं से जिक्र किया। उन्होंने कहा अगर किसी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है तो हम सब की यह जिम्मेदारी बनती है उसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का भी लाभ दिलवा कर मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा देश में 5 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान भारत से इलाज मिला है। हमारे लिए राजनीति से बढ़कर राष्ट्र और आम जनमानस की सेवा है। जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग बूथ पर सुना कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा शहर भर के सभी मंडलों के बूथों पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में दीनदयाल मंडल के बूथ नंबर 133 पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सुना। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा और ताकत मिली है हमारे प्रधानमंत्री कुशल वक्ता के साथ गरीब मजदूर किसान और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की चिंता करने वाले हैं। कार्यक्रम के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह उद्बोधन कार्यकर्ताओं को नए जोश के साथ बूथ जीतने के मंत्र के रूप में काम करेगा। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता सर्वोपरि है इतना बड़ा कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ लगन शील कार्यकर्ताओं की मेहनत का सुखद परिणाम है। इस मौके पर महानगर महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश चलनी वाले, डॉ पार्थसारथी शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, पार्षद गौरव शर्मा, प्रवीणा राजावत, सुनील करमचंदानी, रोहित  कत्याल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग बूथों  पर प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को सुना। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने अपनी विधानसभा के बूथ पर प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को सुना। छावनी विधानसभा में पूर्व राज्य मंत्री विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को सुना। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights