उझानी में महाराणा प्रताप और सम्राट अशोक के वंशज आमने सामने,टकराव के आसार

WhatsApp-Image-2023-06-21-at-8.26.43-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। बरी बाईपास पर दोनों वंशज अपने अपने महापुरुषों की प्रतिमा लगाने पर अड़े।बरी बाईपास चौराहे पर एक जाति के लोगो की भीड़ बढ़ने,विवाद की आशंका पर पुलिस तैनात,सतर्कता बढ़ी। लोकनिर्माण विभाग ने सम्राट अशोक की प्रतिमा,चौराहे को एनओसी जारी की।क्षत्रीय समाज केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा के भरोसे। सम्राट अशोक के वंशज को अपने जनप्रतिनिधियों से सहयोग की उम्मीद। केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा, सांसद डा संघमित्रा मौर्या, विधायक हरीश शाक्य, विधायक राजीव कुमार सिंह राजनीतिक संकट में फंसे। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी धर्म संकट में उलझे। चोराहो,तिराहे पर महापुरुषों की प्रतिमा लगाने के मुद्दे पर चढ़ सकता राजनीतिक रंग,मामला पकड़ सकता तूल। यूपी के जनपद बदायू के उपनगर उझानी के बरी बाईपास चौराहे पर आज महाराणा प्रताप और सम्राट अशोक की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। बुधवार को क्षत्रीय समाज के लोग बाईपास पर जमा हो गए, सूचना पर पुलिस बल भी पहुंच गया, इसके बाद सभी को हटाया गया। फिलहाल बाईपास पर पुलिस की तैनाती की गयी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी के बरी बाईपास पर क्षत्रीय और मौर्य समाज अपने-अपने महापुरुषों की प्रतिमा लगाकर चौक के नामकरण का दावा कर रहा है। बुधवार सुबह से ही क्षत्रीय समाज के लोग बाईपास पर एकत्रित हुए और जमकर नारेबाजी की। सूचना पर सीओ शक्ति सिंह पुलिस बल के साथ पहुँच गए और लोगों को शांत करवाया गया। सीओ ने आश्वासन दिया कि शासन की अनुमति के बिना यहां कोई चौक नहीं बनाया जाएगा। क्षत्रिय समाज के योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि हमारा किसी समाज से विरोध नहीं है। साल 2021 में तत्कालीन डीएम कुमार प्रशांत, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बरी बाईपास का दौरा कर सौंदर्यीकरण का आदेश दिया था, साथ ही डीएम ने यहां महाराणा प्रताप चौक बनाने का निर्देश भी दिया। इसके बावजूद अब नया फरमान जारी कर दिया है। बरी बाईपास पर अलग-अलग समाज का चौक बनाने का विवाद बीते दिनों में सामने आया है। सोशल मीडिया में भी लोग खासे एक्टिव हैं। पिछले दिनों अशोक महान सेवा समिति ने उझानी नगर पालिका प्रशासन को पत्र देकर सौन्दर्यकरण कराने समेत सम्राट अशोक की प्रतिमा लगवाने की मांग उठाई थी। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता की अनुमति पत्र एन ओ सी भी नगर पालिका प्रशासन को दिया है। जबकि मंगलवार रात बाईपास के बीचोंबीच क्षत्रीय समाज के लोगों ने अपना बोर्ड लगा दिया, साथ ही सुबह से लोग जमा होना शुरू हो गए। हालांकि अब स्थिति सामान्य है। इधर, पीडब्ल्यूडी का एक पत्र भी सामने आया है, जिसमें समिति को सौन्दर्यकरण कराने की सशर्त अनुमति दी गई है। फिलहाल बरी बाईपास चौराहे पर पुलिस बल तैनात हैं। दोनो महापुरुषों के वंशज अपने अपने समाज के महापुरुषों की प्रतिमा लगाने पर अड़े हुए हैं। कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस मामले की तूल पकड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। फिलहाल गेंद प्रशासन के पाले में पहुंच गई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की दूरदर्शिता वाले निर्णय और अपने अपने चहेते जनप्रतिनिधियों पर सभी की निगाहे टिकी हुई हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights