महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया,वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

IMG-20230618-WA0592
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। क्षत्रिय महासभा बदायूं एवम महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर वीरांगना चौक पर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके नेतृत्व में हुए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम ने ब्रिटिश साम्राज्य की जड़े हिला दी , अपनी वीरता से अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए। नागरिकों में रानी लक्ष्मीबाई द्वारा निर्मित पथ पर चलकर देश और समाज के लिए सर्वस्व समर्पण की भावना विकसित करने की आवश्यकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि महापुरुषों के स्मारक समाज में देश भक्ति तथा देश के प्रति कुछ करने का जज्बा पैदा करते है। हम सबके अंदर राष्ट्रवाद का भाव महापुरुषों के विचारों के अनुसरण से ही पैदा होता है। महारानी लक्ष्मीबाई के त्याग और बलिदान को देश सदैव स्मरण रखेगा।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख समरेर धीरज सक्सेना, ब्लाक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह, युवा भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, आर पी आई की प्रदेश सचिव प्रतिभा चंदेल, व्यापारी नेता व समाजसेवी विनोद गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरालाल, बसपा नेता राम प्रकाश त्यागी, संरक्षक क्षत्रिय सैनिक सभा विजय रतन सिंह, जिला उपाध्यक्ष क्षत्रिय महासभा रवि प्रताप सिंह, अखिलेश चौहान, जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर, जिला सचिव अभिषेक पुंडीर, जिला अध्यक्ष सैनिक सभा सतेंद्र पाल सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय व्यापार सभा देवेन्द् सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय दिव्यांग सभा धर्मेन्द्र सिंह वैद्य, तहसील अध्यक्ष सहसवान आर्येंद्र पाल सिंह , तहसील अध्यक्ष बिसौली विपिन कुमार सिंह, तहसील सचिव गौरव तोमर, नगर उपाध्यक्ष रामसरन सिंह सोलंकी, नगर सचिव शेर बहादुर सिंह ,मनोज चंदेल, विनोद सोलंकी, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह , कवि पवन शंखधार आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights