ग्राम प्रधानी, जिला पंचायत, बीटीसी चुनाव में शराब पिलाने वाले प्रत्याशी का नामंकन खारिज़ किये जायें
बदायूँ: युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के निर्देशन में चल रही मुहिम “युवा मंच चला ग्रामीण आँचल की ओर” में ग्राम मनिकापुर कौंर में आँवला लोकसभा की कार्यकारणी का विस्तार माँ शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ की ।
इस मौके पर युवा मंच संगठन ज़िलाप्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा एवं विराज शर्मा ने कहा कि ग्राम प्रधानी में वोट पाने के लिये प्रधान प्रत्याशियों के द्वारा बिना लोभ लालच में आये बगैर वोट डालने के लिये कहा गया ग्राम प्रधान बीटीसी एवं जिलापंचायत के चुनाव के प्रत्याशियों के द्वारा युवाओं को शराब पिलवा कर एवं अन्य तरह का लोभ देकर रुझाने का जो कार्य किया जा रहा है उसको पर प्रशासन को गम्भीर होने की आवश्यकता है चुनावों में शराब परोसने पर कार्यवाही होनी आवश्यक है ऐसे प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर देना चाहिये जो वोट के लिये शराब पिलवायें और विभिन्न तरह के प्रलोभन दे कर वोट लेना चाहता है । साथ ही युवा मंच संगठन के हिमांशू श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं की बेरोजगारी के लिये संगठन के द्वारा पत्राचार से अभियान जोड़ा जायेगा । युवा मंच संगठन के नवीन कार्यकारणी में लोकसभा आँवला का अध्यक्ष अमन गुप्ता, आदित्य गुप्ता ज़िला उपाध्यक्ष बदायूँ, ज़िला सचिव प्रमोद शाक्य, मोहसिन हसन दातगंज नगरप्रभारी
सौरव सक्सेना हिंदुस्तानी को आँवला लोकसभा उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता आँवला लोकसभा आंदोनल प्रमुख मोनू गुप्ता विधानसभा अध्यक्ष
अरुण कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिद्धार्थ सिंह विधानसभा सचिव राकेश राठौर मनोज यादव विधानसभा सहसचिव आशीष चौहान विधानसभा महासचिव अमित गुप्ता विधानसभा सहसचिव ग्राम प्रभारी सामरिया राजकुमार ग्राम उपाध्यक्ष सामरिया ग्राम मनिकापुर कौर आसिफ महासचिव विवेक प्रजापति सहसचिव मो० फहीम ग्राम हथनी भूड़ सचिव विद्यारतन सहसचिव अनिल यादव ग्राम बजरमेरी प्रभारी सुदीप सिंह ग्राम बरसुनिय प्रभारी अशोक यादव उपाध्यक्ष प्रमोद यादव सचिव धर्मेंद्र यादव सचिव सचिन यादव तिगुलपुर आशीष यादव ग्राम प्रभारी प्रशांत उपाध्यक्ष म्याऊ ग्राम प्रभारी जीतू यादवस बैठक का संचालन सौरभ हिंदुस्तानी एवं अंकित गुप्ता ने किया । बैठक में प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह यादव अमित सिंह सुरेंद्र गुप्ता गोलू गुप्ता आदिउपस्थित रहे ।













































































