भारत विकास परिषद की ओर से महिला एवं बाल संस्कारशाला हुई, गीत,संगीत,नृत्य ने समा बांधा

WhatsApp-Image-2023-06-16-at-6.47.41-PM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारत विकास परिषद रुहेलखंड पूर्वी प्रान्त गौरी शंकर शाखा के तत्वावधान में “महिला एवं बाल संस्कारशाला” विषय के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन व संकल्पना दीप्ति गुप्ता व प्रमिला गुप्ता का रहा। कार्यक्रम को प्रगति देते हुए महिलाओ ने बताया कि “आजकल मोबाइल पर हो रही फ्रोड काल से बचें ।यदि पैसा ट्रांसफर संबधी कोई काल आये तो सतर्कता बरतें।”

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ,असिस्टेंट प्रोफेसर ने लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि -“आज आवश्यकता है माता पिता को बच्चों को समय देने की। मोबाइल के इस दौर में हम सब साथ रहते भी अकेले हो गये हैं।” दीप्ति गुप्ता ने कहा -“हमें अपने युवाओं को संस्कार देने की आवश्यकता है।” प्रमिला गुप्ता ने कहा – “समर कैंप के द्वारा भी बच्चों संस्कार देने का कार्य किया जा सकता है। इसलिए समर कैंप के द्वारा बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य भारत विकास परिषद संस्था कर रही है।” कु. अपूर्वा ने भाषण देते हुए कहा – “हम सैल्फी स्टेटस न बनाकर हकीकत में साथ दें। जिससे देश का भविष्य उज्जवल हो।” प्रमिला गुप्ता (महिला संयोजिका), दीप्ति गुप्ता (समूह गान संयोजिका) विनीता सक्सेना, डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, अनिल कुमार शर्मा, (अध्यक्ष), चन्द्र प्रकाश गुप्ता ,अजय सक्सेना, रवीन्द्र उपाध्याय, वीरेश कुमार वार्ष्णेय ने क्रमशः अपने सुविचारों से नव दिशा प्रदान की। डांस कोरियोग्राफर मुस्कान और काजल के निर्देशन में वंदना,काजल, मुस्कान, स्नेहा ने नारी शक्ति को प्रेरित करते महिषासुर मर्दिनी पर सुंदर नृत्य किया। “प्राण जाए पर वचन न जाए” गीत पर आरिका, पल्लवी, भावना,इषिका पाल ने सुंदर नृत्य किया। मेंहदी सज्जा में भावना, काजल, मुस्कान, वैष्णवी,आरिका , दीक्षा ने प्रतिभागिता की।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights