बदायूं। मदर एथीना स्कूल में ‘विश्व योग दिवस’ के अवसर पर 15 जून से 21 जून, 2022 तक योग सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए ऑनलाइन लिंक के माध्यम से योग प्रशिक्षिका निधि सक्सेना द्वारा स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने हेतु विभिन्न आसनों के साथ-ंउचयसाथ स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी प्रदान की जाएगी। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि योग जीवन जीने की एक कला है। वर्तमान युग में योग हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अभिन्न अंग बन चुका है। यदि हमें अपना मन-ंउचयमस्तिष्क एवं शरीर को स्वस्थ एवं सुदृ-सजय़ बनाना है तो योग इसके लिए सबसे बेहतर माध्यम है।