धांधू पुरा से नगला पेमा तक बनेगी रोड बदलेंगे गांव  के हालात

download-1-15
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 9 वर्ष गरीब कल्याण और सुशासन के रूप में पूर्ण होने पर छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ  जी एस धर्मेश ने अब तक हुए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व मे लोटस रेस्टोरेंट ताजगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ जी एस धर्मेश ने कहा करीब  2132 करोड़ रुपए की लागत से छावनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा आधे शहर की सबसे बड़ी समस्या के समाधान के रूप में रूई की मंडी बारह खंबा रेल फाटक पर लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए 125 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी निर्माण कराया जा रहा है। देवरी रोड उखर्रा क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना के लिए ₹12 करोड़ स्वीकृत हो गए हैं। मधु नगर चौराहे से सेमरी ताल तक जलभराव की समस्या को दूर करते हुए आवागमन सुलभ बनाने के लिए 12 करोड़ रुपए से सीसी रोड बनाई जा रही है। 835 करोड़ रुपए के विकास कार्यों से बदल रही ताजगंज की तस्वीर पूर्व राज्य मंत्री विधायक डॉक्टर एस धर्मेश ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत ताजगंज क्षेत्र में 835 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा भी छावनी विधानसभा क्षेत्र में 800 करोड़ रुपए की लागत से स्टेशन और पटरी मेट्रो का कार्य चल रहा है। 265 करोड़ की लागत से छावनी क्षेत्र के घर-घर में पहुंचेगा गंगाजल प्रेस वार्ता के दौरान डॉक्टर धर्मेश ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर नल योजना के अंतर्गत छावनी क्षेत्र में 265 करोड़ की लागत से 12 ओवरहेड टंकियों से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस योजना के लागू होते ही छावनी क्षेत्र की अधिकांश लोगों की जल समस्या का समाधान हो जाएगा। नगला पेमा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने बताया कि नगला पेमा क्षेत्र कई वर्षों से आवागमन की समस्या को लेकर जूझ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के लिए कार्य योजना तैयार की गई है इस सड़क के बनने के बाद नगला पेमा से धाधूपुरा तक सड़क निर्माण होने से इस बरसों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा भी विभिन्न सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। नगर निगम की ओर से भी डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। विधायक निधि से 10 करोड़ 35 लाख के हुए विकास कार्य विधायक डॉक्टर एस धर्मेश ने बताया कि वर्ष 2017 से मार्च 2022 तक विधायक निधि के माध्यम से छावनी विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ 35 लाख रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। वर्ष 2023 24  दो बार की विधायक निधि से भी अब तक 4.5 करोड़ के विकास कार्य क्षेत्र में हुए हैं। पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर धर्मेश ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 9375 आवास छावनी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं इसके अलावा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से क्षेत्र के गंभीर बीमारी ग्रस्त लोगों के इलाज के लिए भी 80 लाख रुपए की सहायता जरूरतमंद लोगों की कराई है। प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बताया कि कोरोना का संकट के बाद भी देश में आर्थिक विकास की गति धीमी नहीं है विकास कार्य पहले से अधिक तेजी के साथ हुए हैं। छावनी विधानसभा क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं जिनमें स्मार्ट सिटी से ताजगंज क्षेत्र की सुंदरता बढी है। इसके साथ ही आगामी वर्ष तक शुरू होने वाली मेट्रो से छावनी विधानसभा के क्षेत्र को और ज्यादा विकास की गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि 2014 के बाद पहली बार देश में भ्रष्टाचार मुक्त सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से राष्ट्र निर्माण के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं।इस मौके पर प्रमुख रूप से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ जीएस धर्मेश, महेश शर्मा,महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, दिलीप बर्मा, नवीन गौतम, अतुल गर्ग, विवेक धर्मेश,रोहित कत्याल, मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights