’’ओ’’ लेवल एवं तीन माह का सी0सी0सी0 कम्प्यूटर का निःशुल्क कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन

PHOTO-6-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राम जनम ने जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जो एक वर्षीय ’’ओ’’ लेवल एवं तीन माह का सी0सी0सी0 कम्प्यूटर का निःशुल्क कोर्स करने के इच्छुक हां तथा नियमानुसार योग्यता/शर्ते पूर्ण करते हों वे कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में सम्पर्क कर विभाग की वेवसाईट  backwardwelfare.up.nic.in  एवं  obccomputertraining.upsdc.gov.in  पर दिनांक 30 जून 2023 तक अपना ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक आवेदन के बाद अभिलेखों को अपलोड करके उसका प्रिन्ट आउट प्राप्त करके आय एवं जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एवं हाईस्कूल तथा इण्टर की मार्कशीट की छायाप्रति लगाकर आवेदन पत्र दो प्रतियों में दिनांक 30 जून 2023 को सायं 5ः00 बजे तक कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कक्ष सं0-118 विकास भवन, बदायूॅ में जमा करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा अधिकतम रू0 एक लाख वार्षिक होनी चाहिए। ’’ओ’’ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10+2) इण्टरमीडिएट न्यूनतम् शैक्षिक अर्हता आवश्यक है। आवेदक की उम्र 35 वर्ष से अधिक न हो। आवेदक बेरोजगार हो तथा किसी शिक्षण संस्था से छात्रवृत्ति न लेता हो। आवेदक पिछड़ा वर्ग से सम्बन्धित हो।
——-

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights