बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद को लोकतंत्र का मंदिर मानकर काम किया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे बेमिसाल काम भाजपा सरकार में ही हुआ है। कोरोना काल मे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम भाजपा सरकार में हुआ है। कोरोना काल मे पूरे विश्व मे सबसे कम मृत्यु दर भारत मे ही रही। विश्व मे कई देशों में मोदी जी ने फ्री वैक्सीनशन दी। यह मोदी जी की दूरदर्शिता का नतीजा है कि आज पूरा विश्व हमारे देश के नेतृत्व का सम्मान करता है। यह बात प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य अतिथि अरविंद यादव ने कही। आई एम ए हाल में बीजेपी की और से हुए प्रबुद्ध समेलन में हरियाणा पर्यटन निगम के अध्यक्ष रहे अरविंद यादव मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार के यह 9 वर्ष बेमिसाल वर्ष रहे हैं। अब 21 जून को मोदी जी ने पूरे विश्व को योग करने का आह्वाहन किया है। हर्ष की बात है कि आज 100 से ज्यादा देश 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाते है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार ने कहा जब दूसरे देशों के लोग हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते है तो हमको संम्मान मिलता है। मोदी जी ने हमारा सम्मान व देश के गौरव को बढ़ाने का मजबूत काम किया है। मोदी जी की सरकार मजबूत व जवाबदेही की सरकार है। क्षेत्रोय अध्य्क्ष दुर्विजय सिंह ने कहा केंद्र सरकार के कामो में सबसे मुख्य कार्य शौचालय बनाने का है। भाजपा सरकार में कोई भेदभाव नही है, भाजपा सरकार सभी वर्गों व सभी समाजो को लेकर चल रही है। कार्यक्रम में जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, डॉ के एम अरोरा, विधायक डी सी वर्मा, डॉ एमपी आर्य, संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम, आई एम ए अध्यक्ष विनोद पागरानी, विनोद भारद्वाज, डॉ प्रमेंद्र महेशश्वरी, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी व बंटी ठाकुर, प्रत्तेश पांडे, विजय कमांडो उपस्थित रहे।