न्यूरिया। नगर पंचायत के मोहल्ला मोहम्मद खार खां से गुजरने वाले बाईपास मार्ग पर बने कच्चे नाले की सफाई व पक्का निर्माण न होने के कारण बरसात का पानी घरों में चला जाता है । मोहल्ले के लोगों को घर से बाहर निकलने में अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। इधर नाले की सफाई न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है कई बार लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से नाले की सफाई व निर्माण की मांग कर चुके हैं लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है नाले के पानी का विकास न होने के कारण नाले में हर समय पानी भरा रहता है गन्दे पानी भराव के कारण यहाँ मच्छरों प्रकोप बढता जा रहा है। रिजवान खान