न्यूरिया। नगर पंचायत के मोहल्ला मोहम्मद यार खां के निकट वाई पास मार्ग पर इंडिया मार्का का हैंड पंप विगत 1 वर्षों से खराब पड़ा है। मोहल्ले के लोगों इस हैंडपंप के पानी से वंचित है कई मर्तबा मोहल्ले के लोगों ने खराब पड़े हैंड पंप को ठीक कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से मांग की लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित सभासद अलीम अहमद ने एक हफ्ता पूर्व हुई बोर्ड की बैठक में भी खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कराने की मांग भी उठाई थी उन्होंने कहा था कि बाईपास मार्ग पर जहां पर इंडिया मार्का का हैंडपंप लगा है विगत 1 वर्ष से खराब पड़ा है नगर पंचायत प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया । रिजवान खान