महेश नवमी महापर्व के उपलक्ष में माहेश्वरी समाज का हुआ भव्य कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांधा

WhatsApp-Image-2023-06-12-at-7.16.01-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। महेश नवमी महापर्व के उपलक्ष में माहेश्वरी समाज की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
शहर के शिव पैलेस में सर्वप्रथम माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र चाणक्य एवं उनकी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भगवान महेश की वंदना की गई । तत्पश्चात बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति की गई। श्री महेश्वरी समाज के द्वारा समाज के वृद्धजनों आमोद चाणक्य, अशोक चाणक्य, सुशील माहेश्वरी, डाक्टर कमला माहेश्वरी जगदीश चंद्र माहेश्वरी, उर्मिला देवी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र /छात्राओं जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया है को प्रशस्ति पत्र एवं पुरुष्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिन बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति की उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम शेव्या चाणक्य, द्वितीय मांडवी चांडक, तृतीय स्थान पर रक्षिता रही।अध्यक्ष सुरेंद्र चाणक्य, मंत्री नितिन बाबू माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी, संरक्षक डॉ शुवेंद्र कुमार माहेश्वरी, राधारमण माहेश्वरी एडवोकेट, आमोद चाणक्य, मुकेश माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर सचिन माहेश्वरी, राधे श्याम महेश्वरी, डॉक्टर पियूष माहेश्वरी, राजीव महेश्वरी, शरद माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, वैभव महेश्वरी, प्रसून माहेश्वरी,रूप किशोर माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी समस्त कार्यकारिणी सदस्य एवं स्वजातीय बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नितिन बाबू माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सुरेंद्र चाणक्य ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights