चेयरमैन ने सफ़ाई, पेयजल, प्रकाश, जलभराव की समस्या के निराकरण को कमेटियां की गठित

WhatsApp-Image-2023-06-12-at-7.07.01-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं की चेयरपर्सन फात्मा रज़ा जनसमस्याओं को लेकर चिंतित ही नही बल्कि उनके निदान के लिए लगातार प्रयास करती नजर आ रही है। सोमवार को चेयरमैन फात्मा रज़ा ने नगर क्षेत्र की सफ़ाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था,जलभराव व्यवस्था की समस्या एवं निराकरण के लिए ठोस कदम उठाते हुए सभासदों की अलग अलग कमेटियां गठित कर दीं, ये कमेटियां विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान के लिए कार्य करेंगे। सफाई व्यवस्था के लिए हारून गौस,आशीष कश्यप ममता ममता कनीज फातमा अरविंद राठौर अतुल रस्तोगी एवं वाहिद अली सभासद गण गण की टीम अधिशासी अधिकारी केशव गंगवार राजीव मलिक सफाई निरीक्षक से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे। नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या के लिए टीम में नईम खान अख्तरी रेशम देवी किशोर मनोज जया नाजरीन सभासदों के नाम टीम में सम्मिलित किए गए हैं यह टीम अधिशासी अधिकारी जलकल अभियंता के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे वही नगर की प्रकाश व्यवस्था के लिए सभासद गण फिरोज खां, गुलशन बी, भाग देवी, भू देवी, प्रेमलता सिंह, शाज़मा के नाम टीम में रखे गए हैं अधिशासी अधिकारी प्रकाश अधीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर नगर की प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने का कार्य करेंगे। शहर में जलभराव की समस्या के लिए गिरीश शुक्ला, अनवर खान, राजीव नारायण रायजादा, मुकेश साहू, जीन बी,रवि , लियाकत अली मोहम्मद अनवर, मोहित सक्सेना सभासदों की टीम गठित की गई है ये सभासद अधिशासी अधिकारी अवर अभियंता सि०) मानचित्रकार, केशव गंगवार, राजीव मलिक सफाई निरीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य कराएंगे। पालिका चेयरमैन ने भरोसा जताया है कि इन सम्मानित सभासदों के प्रयास से निश्चित ही शहर की जनता को मूलभूत समस्याओं सफाई व्यवस्था,पेयजल व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था और जलभराव से निजात मिलेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights