शूटर विजय यादव ने कुबूला जीवा को मारने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी

download-5-5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। कोर्ट में हुए गैगस्टर संजीव उर्फ जीवा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। शूटर विजय यादव ने पुलिस से हुई पूछताछ में कुबूला है कि उसे नेपाल में असलम ने जीवा को मारने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस के अनुसार, लखनऊ जेल में बंद जीवा ने असलम के भाई आतिफ की दाढ़ी नोंच ली थी। भाई के अपमान का बदला लेने के लिए असलम ने विजय को जीवा की हत्या की सुपारी दी थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बता दें कि पुलिस हिरासत में लखनऊ के एससीएसटी कोर्ट रूम में बुधवार दोपहर बाद मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी कुख्यात अपराधी संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा (50) की हत्या कर दी गई। वकील के लिबास में आए शूटर विजय यादव ने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की। 

इस दौरान दो पुलिसकर्मियों, एक डेढ़ साल की बच्ची व उसकी मां को भी गोली लगी। जीवा पर शूटर ने पीछे से फायरिंग की थी। वारदात के बाद वकीलों ने दौड़कर हमलावर को दबोच लिया और पीटकर पुलिस को सौंप दिया था। घायलों को ट्रामा में भर्ती कराया गया था। हत्याकांड के आशंका जताई जा रही थी कि शूटर कोर्ट की हर एक चीज से वाकिफ था। शूटर को जिसने भी रेकी कराई और जानकारी दी उसकी भूमिका बेहद अहम है। मामले में पूछताछ की जा रही है।

शासन की तरफ से गठित की गई तीन सदस्य एसआईटी अपने स्तर से तफ्तीश कर रही है। एसआईटी घटना की वजह के पहलू पर जांच कर रही है। कुछ पुलिस अधिकारियों समेत 12 लोगों से एसआईटी ने पूछताछ कर उनके बयान लिए हैं। इसमें अधिकतर प्रत्यक्षदर्शी भी शामिल हैं। उधर केस की विवेचना कर रही पुलिस की टीम ने भी संजीव की अभिरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के बयान लिए। विवेचना टीम ने बस अड्डे पर लगे कैमरों को फिर से खंगाला।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights